हांसी, 26 सितम्बर 2025 ।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) की महत्वपूर्ण बैठक आज सुबह गेट नं. 3, मॉडल टाऊन, काली देवी मंदिर चौक के समीप हांसी में जिलाध्यक्ष *श्री बृजलाल बहबलपुरिया* की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सैकड़ो की संख्या में छात्रों ने भाग लिया और NSUI की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मज़बूत करने का संकल्प लिया। इसके बाद जिला अध्यक्ष *बृजलाल बहबलपुरिया* ने *अजय कुमार* को पटका पहनाकर जवाहर कॉलेज का अध्यक्ष चुना।और छात्रों से कहा कि *NSUI* आज युवाओं की सशक्त आवाज़ है और आने वाले समय में हर कॉलेज, यूनिवर्सिटी और गांव-गांव तक *NSUI* को मज़बूत किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नेत्री गायत्री देवी व लोकसभा प्रभारी बसंत अहलावत जी के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम को बृजलाल बहबलपुरिया की अध्यक्षता में संपन्न किया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


