थाना जयसिंहपुरा खोर में अवैध मादक पदार्थ तस्कर रोहित सांसी व काजल सांसी को गिरफ्‌तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 31 ग्राम स्मैक व 3 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद
September 26th, 2025 | Post by :- | 1 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु श्री रिछपाल सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध के निकट सुपरविजन एव नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध आसूचना संकलन व इलाकों में निगरानी रखी जाकर प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर उत्तर की टीम के साथ कार्यवाही करते हुये मादक पदार्थ तस्कर रोहित सांसी व काजल सांसी को गिरफ्‌तार किया गया। उक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर उत्तर में प्रकरण संख्या 326/2025 धारा 8/20 व 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट में दर्ज किया गया। बरामदगी आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 31 ग्राम स्मैक व 3 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता अर्जित की गयी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।