राजस्थान

सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा ऑपरेशन “क्लीन स्वीप’ के तहत ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ पुलिस थाना हरमाड़ा में कार्यवाही

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में चलाये जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु श्री रिछपाल सिंह, अति० पुलिस उपायुक्त संगठित अपराध के निकट सुपरविजन एवं नेतृत्व में सी.एस.टी. आयुक्तालय जयपुर की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व में संयुक्त कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ तस्कर करण लाल पुत्र श्री शिशपाल को गिरफ्तार कर 32 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *