जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री आनन्द शर्मा आईपीएस उप महानिरीक्षक पुलिस सह पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न मामलों में ईनामी / वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर समस्त अधिकारियों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर प्रकरण संख्या 354/2023 धारा 8/21 पुलिस थाना फागी में दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।प्रकरण अग्रिम कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा आरपीएस व श्री रामधन सांडीवाल आरपीएस वृताधिकारी वृत्त फागी के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना फागी श्री गयासुद्वीन पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा कड़ी मेहनत कर प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी जाहिद नूर निवासी म.नं. 116, काली पलटन, गैंदी की चौकी, टोंक, पुलिस थाना कोतवाली, जिला टोंक को आज दिनांक 08.07.2025 को पीपलू से डिटेनकर कर बाद पुछताछ के गिरफ्तार किया गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


