स्वीप” के तहत ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ पुलिस थाना प्रताप नगर में कार्यवाही
September 24th, 2025 | Post by :- | 14 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में चलाये जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु श्री रिछपाल सिंह, अति० पुलिस उपायुक्त संगठित अपराध के निकट सुपरविजन एवं नेतृत्व में सी.एस.टी. आयुक्तालय जयपुर की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व में संयुक्त कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ महिला तस्कर 1. रेखा सांसी पत्नि श्री विष्णु सांसी 2. नगीना सांसी पत्नि श्री ओमप्रकाश सांसी को गिरफ्तार कर 530 ग्राम स्मैक बरामद की गई। उक्त घटना के संबंध में पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व में प्रकरण संख्या 734 / 2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। बरामदगी आरोपियां के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 530 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता अर्जित की गई। दोनों आरोपियां मूलतः नागौर जिले की रहने वाली है। आरोपियों ने अवैध मादर्क पदार्थ स्मैक अमिता सांसी उर्फ मोटी पत्नि धरमू सांसी निवासी जयपुर के लिए झालावाड़ जिले से लेकर आना बताया है। आरोपियां से अनुसंधान जारी है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।