छत्तीसगढ़

बोल कालिया से गूंज उठा गरियाबंद, गुरुदेव पंडित युवाराज पांडेय का हुआ भव्य स्वागत तिरंगा चौक से कथा स्थल तक पुष्पवर्षा और जयकारों से सजी रही सड़कें।  

✍️लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _नगर के कालिया प्रेमी ग्रुप की ओर से आज तिरंगा स्थल पर गुरुदेव पंडित श्री युवराज पांडेय का भव्य स्वागत किया गया तिरंगा चौक से कथा स्थल तक पूरे मार्ग में भक्तों ने फूल बरसाकर और जयकारों के साथ गुरुदेव का अभिनंदन किया वर्तमान में गरियाबंद जिले में चल रही उनकी भागवत कथा ने जिलेभर में आध्यात्मिक वातावरण बना दिया है।

गुरुदेव पंडित युवराज पांडेय ने भक्तों से मिलते हुए प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया कि आज समाज जिस तेज़ी से आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है उसमें धर्म और संस्कृति से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है विशेषकर युवाओं को भक्ति संस्कार और आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर होना चाहिए जब युवा धर्म से जुड़ेंगे तो परिवार मजबूत होगा समाज में सद्भावना और भाईचारा बढ़ेगा और राष्ट्र भी सशक्त बनेगा।

आचार्य पंडित श्री युवराज पांडे ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को आगे यह भी बताया कि भागवत केवल कथा नहीं बल्कि जीवन का मार्गदर्शन है इसमें मानवता करुणा और सेवा की शिक्षा निहित है यदि हम कथा के सार को अपने जीवन में उतारें तो तनाव अशांति और नकारात्मकता स्वतः समाप्त हो जाएगी मेरी कामना है कि गरियाबंद की धरती से भक्ति और सद्भावना का संदेश पूरे प्रदेश में पहुँचे।

स्वागत की विशेष झलकियाँ

भव्य स्वागत जिलेभर के भक्तों ने उत्साह और उमंग के साथ पंडित युवराज पांडे का अभिनंदन किया जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विशाल काफिला भागवत आचार्य पंडित श्री युवराज पांडे गुरुदेव के साथ निकले विशाल काफिले ने सबका ध्यान आकर्षित किया जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल थे।

आध्यात्मिक माहौल – कथा स्थल पर प्रवचन सुनकर श्रद्धालुओं ने शांति और आनंद का अनुभव किया।

कालिया प्रेमी ग्रुप के सदस्यों ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया कि गुरुदेव का यह आगमन जिले के लिए सौभाग्य है उनकी वाणी और शिक्षाएँ लोगों के जीवन में नई ऊर्जा भक्ति और सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *