गरियाबंद जिला अस्पताल को मिले 18 करोड़ आमदी में तटबंध निर्माण की स्वीकृति ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू को निवास पहुँचकर जताया आभार
September 11th, 2025 | Post by :- | 8 Views

गरियाबंद _ जिला मुख्यालय अस्पताल के लिए 18 करोड़ की राशि स्वीकृत होने तथा ग्राम आमदी में तटबंध निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू के निवास पहुँचकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी, जिला पंचायत सभापति लेखराम ध्रुवा, भाजयुमो नेता गुलशन सिन्हा, आमदी म के सरपंच प्रतिनिधि पहलाद पटेल, उपसरपंच सोमेश ध्रुव, खोलबाहरा चक्रधारी, राकेश पटेल दल, नारायण सोनवानी, देवी राम पटेल, लुमेश ठाकुर, जीवन पटेल, नूतन साहू, सूरज निषाद, जय भिलेपारिया, लकी मानिकपुरी, मंगल पटेल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत मानिकपुरी ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया कि विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र के विकास के लिए जो संवेदनशीलता और तत्परता दिखाई है, वह काबिल-ए-तारीफ है जिला अस्पताल में 18 करोड़ की स्वीकृति से स्वास्थ्य सेवाओं में आमूलचूल परिवर्तन आएगा, वहीं आमदी में तटबंध बनने से किसानों की बरसों पुरानी समस्या का समाधान होगा ग्रामीणों ने जो आभार व्यक्त किया है वह वास्तव में क्षेत्र की जनता की भावना का प्रतीक है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।