छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष बने चंदूलाल साहू ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह से मिलकर जताया आभार

गरियाबंद_रायपुर।पूर्व सांसद चंदूलाल साहू को छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद शुक्रवार को उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट की इस अवसर पर उन्होंने संगठन और सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। चंदूलाल साहू ने कहा कि वे भंडार गृह निगम को और अधिक सशक्त और जनोपयोगी बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।डॉ. रमन सिंह ने श्री साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से निगम को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उनके राजनीतिक अनुभव और संगठन में उनके योगदान को देखते हुए की गई है।मुलाकात के दौरान उनके साथ भाजपा राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, जितेन्द्र पेंदरिया, युवराज साहू, और युवराज देवांगन भी मौजूद थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *