छत्तीसगढ़

गरियाबंद में छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ द्वारा शुरू किए गए पीपल का पेड़

गरियाबंद _गुरु के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत आज गरियाबंद स्थित एंजल एंग्लो हाई स्कूल में एक खास आयोजन हुआ जिसमें स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने अपने टिफिन वॉटर बॉटल और स्कूल बैग के साथ साथ एक पौधा भी अपने साथ स्कूल लाया कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में एक उत्सवी माहौल देखने को मिला बच्चे शिक्षकगण और स्कूल प्रबंधन मिलकर पौधे लगाते नज़र आए स्कूल के प्रधानाचार्य श्री स्टेफ़ड बंस स्वयं बच्चों के साथ पौधारोपण करते हुए देखे गए उन्होंने न सिर्फ छात्रों को पेड़ लगाने का महत्व बताया बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दिया।

धरती को हरा-भरा बनाना केवल सरकार या संगठनों का काम नहीं यह हर छात्र हर शिक्षक और हर नागरिक का कर्तव्य है प्राचार्य स्टेफ़ड बंस

इस अवसर पर प्राचार्य स्टेफ़ड बंस ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया हमारा प्रयास है कि बच्चों में शुरू से ही प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव विकसित हो एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण बचाने का कार्य नहीं बल्कि एक जीवन संजोने जैसा है पीपल का पेड़ गुरु के नाम जैसे अभियान हमें यह याद दिलाते हैं कि शिक्षकों का कार्य केवल ज्ञान देना नहीं बल्कि जीवन मूल्यों की शिक्षा देना भी है यह पेड़ आने वाले वर्षों में इन बच्चों के साथ बड़ा होगा और एक ग्रीन यादगार बनकर हमेशा उनके साथ रहेगा पर्यावरण की सीख ही असली शिक्षा है और प्रकृति को सहेजना हमारी जिम्मेदारी भी और संस्कृति भी है प्राची शिक्षिका प्राची कुटारे ने पर्यावरण को लेकर कहा पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है जिस तरह से जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण बढ़ रहा है ऐसे में हम सबकी ज़िम्मेदारी बनती है कि प्रकृति के प्रति अपना फर्ज निभाएँ एक पेड़ लगाना सिर्फ हरियाली का प्रतीक नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और जीवन देने का माध्यम है बच्चों को इससे जोड़ना हमारे भविष्य को सुरक्षित करने जैसा है विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर सभी छात्रों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी दी प्रत्येक छात्र ने जिस पौधे को लगाया उसी की नियमित निगरानी और देखभाल करने की शपथ ली पर्यावरण शिक्षा को व्यवहारिक रूप से आत्मसात करने का यह एक अनूठा प्रयोग साबित हुआ कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ शिक्षकों शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने भी अपना सक्रिय सहयोग दिया पौधों के लिए पूर्व में ही गड्ढे खोदकर तैयारी की गई थी और बच्चों को अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण हेतु निर्देशित किया गया था छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ द्वारा चलाए जा रहे इस प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत 5 सितंबर शिक्षक दिवस तक लगभग 11 लाख 11 हजार 111 पीपल के पौधे लगाए जाने हैं इसका उद्देश्य छात्रों में प्रकृति के प्रति लगाव पैदा करना और पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्हें व्यवहारिक तौर पर जोड़ना है।

आज का आयोजन ग्रीन डे की भावना के साथ मनाया गया जिसमें बच्चों ने पर्यावरण से जुड़ी स्लोगन तख्तियां लेकर फोटो सेशन किया और पर्यावरण सरंक्षण को लेकर संकल्प भी लिया कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित-स्टेफर्ड बर्न्स प्राचार्य जीराट बनस महेंद्र सिंह ठाकुर अनीता पिंगे प्राची कुटारे सत्यम नोवलेकर शाहजहां खान चिराग नेताम छबीली साहू रोजबेन बंनस मनीषा सिन्हा अंशु बखरिया शोभा रानी साहू उमा गोस्वामी डामेश्वरी साहू अरुंधति शर्मा नेहा लोनहारे खिलेश्वरी ध्रुव रंजना यादव चूलेश्वरी ध्रुव संतोष निराला चमन लाल साहू निलेश त्रिपाठी

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *