जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री करण शर्मा पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर ने बताया की दिनांक 27.08.2025 को परिवादी श्री भोजराज सैनी उपमण्डल अभियंता केबल बीएसएनएल एमआई रोङ जयपुर ने थाना जालूपुरा जयपुर उत्तर पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट BSNL की केबल चोरी की पेश की आदि पर मु.न. 154/2025 धारा 303(2) BNS (2023) व 3 PDPP Act में दर्ज कर माल मुल्जिमान की तलाश प्रारम्भ की गई।
वारदात का खुलासा हेतु श्री बजरंग सिंह अति. पुलिस उपायुक्त द्वितीय के निर्देशन में श्री अनुप सिंह सहायक पुलिस आयुक्त वृत कोतवाली जयपुर के पर्यवेक्षण में श्री हवासिंह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जालुपुरा जयपुर उत्तर, के नेतृत्व में श्री गिरधारी लाल हैड कानि न. 2106 पुलिस थाना बालुपुरा जयपुर उत्तर, श्री शिवराज कानि न.10064 श्री सतवीर कानि न. 11966 श्री महावीर कानि नं. 6961 श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह कानि न. 7795 की एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास लगे दर्जनो सीसीटीवी कैमरो की फूटेज चेक किये गये एवं फूटेज के आधार पर संदिग्ध शक्स की तलाश कर मुल्जिमान अब्दुल अलीम, फिटु शेख, मोहम्मद गयास को बाद अनुसंधान गिरफ्तार कर मुल्जिमानो के कब्जे से प्रकरण हाजा का माल मशरुका बीएसएनएल की 02 प्राईमरी केबल व घटना में काम मे लिये गये एक 04 फीट पाईप पोने इंच लोहे का, एक लोहे का सब्बल 2.5 फीट करीब, एक सवा दो फिट लोहे का पाईप पोने इंच वाला, एक छोटी हथोडी, एक टॉर्च छोटी, एक फावडा, एक लोहे की मिट्टी खोदने की बोगी लोहे के पाईप से जुडी हुई कुल लम्बाई करीब तीन फिट, दो प्लास्टिक के खाली कट्टो व एक ओटो रिक्शा को जब्त किया गया। वारदात का मुख्य मुल्जिम रहीफूल शेख प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था जो अपने किराये के मकान पर नहीं जा रहा था स्वर्ण जयन्ति नाला मे छुपकर फरारी काट रहा था मुल्जिम के पास रुपये नहीं होने के कारण कोई बड़ी वारदात को अन्जाम देकर पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था जिसको टीम द्वारा अथक प्रयास एवं मुखबिर खास की सूचना पर दचिश दी जाकर मुल्जिम रहीफूल शेख को गिरफ्तार किया गया उक्त प्रकरण में तीन मुल्जिम पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके है। मुल्जिमान नशे के आदी है जिनहोने नशे के रुपये नहीं होने पर उक्त चोरी की। वारदात के संबंध में मुल्जिम से गहन अनुसंधान जारी है।





