राजस्थान

कड़ी मेहनत के बाद 01 शातिर वाहन चोरी को किया गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त श्री संजीव नैन (आईपीएस) जयपुर पूर्व ने बताया कि जयपुर शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातो पर अकुंश लगाने एंव अपराधियो कि धर पकड हेतु समस्त थानाधिकारियो को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के सुपरविजन में, श्री अदित्य पूनिया सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर जयपुर पूर्व के निर्देशन में एंव श्री विजयपाल उनि, थानाधिकारी मालवीय नगर जिला जयपुर पूर्व के नेतृत्व में पुलिस थाना मालवीय नगर की टीम द्वारा बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए प्रकरण संख्या 295/25 धात 303(2) बीएनएस में शातिर वाहन चोर अभिषेक सैनी को दिनांक 02.09.2025 को गिरफ्तार किया गया एवं मुलजिमान के कब्जे से चोरी की 1 मोटर साइकिल बरामद की गई। दिनांक 23.08.2025 को पुलिस थाना मालवीय नगर जिला जयपुर पूर्व के वार्ड नम्बर 14 लुहारू बजार लालसोट जिला दौसा से परिवादी श्री वैभव चौधरी ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की जिसमे अपनी मोटरसाईकिल नम्बर RJ23MS3827 को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी किया जाना अर्पित किया। उक्त घटना की गंभीरता से लेते हुए थान्ना हाजा पर प्रकरण संख्या 295/25 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया व गत काफी दिनों से जयपुर शहर में बढ़ती हुई वाहन चोरी की वारदातो पर अकुंश लगाने के लिए थाना मालवीय नगर द्वारा थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिन रात कड़ी मेहनत करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरो के फुटेज चैक किये गये व मुखबिरों से सुचना एकत्रित करके मोटरसाईकिल चोरी की वारदात करने वाले अपराधियो के बारे में जानकारी की गई। दौराने तलाश प्रकरण हाजा की वारदात को अन्जाम देने वाले शातिर वाहन चोर अभिषेक सैनी को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। वाहन चोर अभिषेक सैनी से प्रकरण हाजा की मोटरसाईकिल बरामद की गई। मुल्जिम द्वारा अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति एव अय्याशी करने के लिए सूने खडे दुपहिया वाहनों को चिन्हित कर चोरी की वारदातो को अन्जाम देता है और चोरी किये वाहनो को सस्ते दामो पर बेचकर अपने मौज व शौक की पूर्ति करता है। मुल्जिम से गहन अनुसंधान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *