जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद IPS ने बताया कि दिनांक 02-09-2025 को श्री पूरण शर्मा पुत्र श्री बद्रीनारायण शर्मा उम्र 23 साल जाति ब्राह्मण निवासी गांव सिरसी राधाकिशनपुरा तहसील जालसू पुलिस थाना हरमाड़ा जयपुर ने उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 24-07-2025 को मध्य रात्रि 1 बजे ये युबह 5 बजे के बीच में किसी ने गांव सिरसी से 2 इनवर्टर बेटरिया किसी ने चुरा ली। दोनो बेट्रीयों की कीमत लगभग 40000 रुपये है सुबह हमे पता चलने पर हमारी गायब हुई बेट्रीयों आस पास देखा और पूछताछ की चोरी की गई बेट्रीयो का कोई पता नही चला मै मेरी चोरी हुई बेट्रीयो को काफी तलाश करता रहा नही मिली। इत्यादि रिपोर्ट पर थाना हरमाडा पर मु.न. 459/2025 धारा 305 (ए) बीएनएस 2023 दर्ज कर माल मुल्जिम की तलाश प्रारम्भ की गई। जिस पर पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद के निर्देशन में अति० पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री आलोक सिंघल एवं सहायक पुलिस आयुक्त चौमू उषा यादव के सुपरविजन एवं श्री उदयभान पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना हरमाडा जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम के प्रयास गठित टीम द्वारा घटनास्थल पर जाकर आस पास कॉलोनीवासियों में संदिग्ध व्यक्तियों व पूर्व से चालान शुदा मुल्जिमान से पूछताछ की गई। व घटना तरीका वारदात को ध्यान में रखते हुये घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटी फुटेजों को चैक किया गया, लगातार घटना को ध्यान में रखते हुये सीसीटीवी फुटेजों को चैक करते हुये, घटनास्थल के आसपास के करीब 30-40 सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुये नकबजनों का रूट तैयार किया जाकर नकबजनों की पहचान की गयी तो नकबजनों का न्यू द्वासपोर्ट नगर होना पाया गया। टीम द्वारा एक शातिर नकबजन दिनांक 03.09.2025 को टीम द्वारा दस्तयाब किया गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


