पानी में डूबने से एक 16 वर्षीय बालिका की हुई मौत,पिता ने मामले की जांच कर इंसाफ दिलाने की मांग की
कठूमर, अलवर (अशोक भारद्वाज):-पानी में डूबने से एक 16 वर्षीय बालिका की हुई मौत,पिता ने मामले की जांच कर इंसाफ दिलाने की मांग कीथाना क्षेत्र के ग्राम तिगरिया में रविवार को एक नाबालिग लडकी की लाश पोखर में तैरती मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर कठूमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी कठूमर की मोर्चरी में रखवाया जहां बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। जहां चिकित्सा प्रभारी जवाहर सैनी ने बताया कि चिकित्सक बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया बोर्ड में महिला चिकित्सक सुनीता गुप्ता,डॉक्टर हेमंत वर्मा,डॉ योगेश सैनी मौजूद रहे। विसरा सैंपल एफएसएलआर विभाग को जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर ही वास्तविकता का पता लग सकेगा। पुलिस द्वारा शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। नाबालिक बीए प्रथम वर्ष में अध्यनरत थी।
थाना प्रभारी महेश तिवारी बताया कि मृतका के पिता हरिश्चंद्र ने रिपोर्ट पेश की और रिपोर्ट में बताया कि गत रात्रि को खाना खा-पीकर मेरे तीनों बच्चे जिनमे 1 लड़का राज वर्मा उम्र 8 साल और बड़ी बच्ची मनीषा उम्र 16 वर्ष व छोटी बच्ची मोनिका उम्र 14 वर्ष तीनो ही बगल वाले टावर वाले कमरे में सो रहे थे तीनों बच्चे पढ़ने के बाद उसी कमरे में सो जाते हैं मैं और मेरी पत्नी राधा व बच्चा मनीष शाम को खाना खा के दुसरे कमरे मैं सो रहे थे। सुबह जब चाय पानी के लिए हरीशचंद ने जब जगाया तो बच्ची मनीषा कमरे में नहीं थी। मैंने इधर-उधर देखा पास पडोसी से पूछा रिश्तेदारों से जानकारी ली तो सभी ने मना कर दिया तो मैंने गाँव के लोगों को बताया कि मेरी बच्ची मनीषा अचानक घर से लापता हो गई। सुबह सोच को जाने वाले लोगों ने देखा स्कूल के सामने वाली पोखर में कोई लाश पड़ी हुई है। गाँव के लोगों ने उसे बहार निकाला। जिस की पहचान मनीषा पुत्री हरीशचंद /शान्त्या राम जाटव के रूप में हुई। घटना की सूचना पर सैकड़ो ग्रामीण अस्पताल परिसर में पहुंच गए।
इधर मृतका के पिता ने मामले की जांच कर इंसाफ दिलाने की बात कही वहीं मामले की शीघ्र जांच को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए और सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया इस दौरान कठूमर सहित कई पुलिस थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से समझाईश की गई। और जाम को खुलवाया गया। और देर शाम मृतका का गांव में दाह संस्कार कराया गया। इस दौरान कठूमर थाना प्रभारी महेश तिवाडी पुलिस जाप्ता के साथ मौजूद रहे।





