जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री संजीव नैन IPS ने बताया की पुलिस थाना बस्सी क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का खुलाशा हेतु श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के सुपरविजन मे एवं श्री विनय कुमार डी. एच IPS (सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी जयपुर पूर्व) के निर्देशन में श्री महेश शर्मा पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना बस्सी जिला जयपुर पूर्व के नेतृत्व में श्री सुरेन्द्र कुमार उनि, कानि रामराज नबंर 11230, कानि राजेन्द्र नबंर 3327, कानि जितेन्द्र 11673, कानि कमलेश 10992, कानि दिनेश 8999 की टीम गठित की गयी। दिनांक 18.08.2025 को परिवादी श्री उमराव सिंह गुर्जर पुत्र श्री रामेश्वर गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 37 साल निवासी धामस्या ढाणी नदी वाली पुलिस थाना बस्सी जयपुर ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की मै दिनांक 18.08.2025 रात 12.10 एएम बजे ट्रासपोर्ट नगर से अपने घर जाने के लिये खड़ा हुआ था तभी एक SWIFT गाडी मेरे आगे आकर रुकी गाडी चालक ने पूछा कहा जाओगे तो मैने कहा मै धामस्या जाउंगा तो उसने कहा मैं आपको बासस्रोह स्टेशन छोड दृगा जिसके 50 रुपये लूगां मैने विश्वास कर गाड़ी में बैठ गया उस गाड़ी में मेरे अलावा एक व्यक्ति और बैठा था गाडी चालक ने फोन किया और रास्ते में और लोगो को कार में बैठा लिया और बेनाडा मोड के पास आकर बोला कि मुझे बैनाडा गांव से कार की स्टेपनी लेनी है, और ये कह कर गाडी को बैनाडा गांव की तरफ घुमा दी और कल्पना नगर ले गया जहा मुझे जबरन गाडी से बाहर निकाल कर उक्त व्यक्तियों ने गाडी के पिछे रखे लकडी के डण्डे निकाल कर मेरे को मारने लगे जिससे मेरे शरीर में चोटे आई तथा मेरी जेब में रखे 20,000 रुपये नगद जबरन छीन लिए एक व्यक्ति ने मेरे गले से सोने की चैन को तौड ली और मेरे मोबाईल फोन छिन कर फोन पे से 1000 रुपये ट्रासफर कर दिये और मेरा बेग भी अपने साथ ले गये। आदि पर प्र० सं० 452/2025 धारा115(2)126(2),308(2),189(2),303(2),140 (3), 309 (4) बीएनएस में दर्ज कर आरोपी की तलाश हेतु श्री महेश शर्मा पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना बस्सी जयपुर पूर्व के नेतृत्व में टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा अथक प्रयास व लगातार कड़ी मेहनत, बीटीएस, सीडीआर विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, परिवादी द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर डकैतों के उपर सतत निगरानी रखते हुऐ लगभग 200 सीसीटीवी कैमरो के फुटेज देखे गये, उक्त के आधार पर मुल्जिमान की तलाश कर पांच मुल्जिमान को गिरफतार किया जाकर मुल्जिमानो द्वारा डकैती की घटना में प्रयुक्त दो वाहन RJ-60-CC-2126 व RJ-18-CE-7364 को जप्त किया गया मुल्जिमानो से अनुसंधान जारी है।





