पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण श्री राजर्षि राज का साईबर अपराधियों के विरूध्द कडा प्रहार,लगातार दूसरी बडी कार्यवाही
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), जयपुर श्री राजर्षि राज, आईपीएस ने बताया की श्रीमान् महानिदेशक पुलिस, साइबर काईम राजस्थान जयपुर द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराध प्रकरणों / परिवादो के त्वरित निस्तारण तथा साइबर जागरूकता के प्रसार हेतु साइबर अभियान “साइबर शील्ड’ सम्पुर्ण राज्य में चलाया जा रहा हैं। राज्य में साइबर अपराधों का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ रहा हैं तथा राज्य सरकार भी साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु काफी गंभीर हैं। भरसक प्रयास करने के उपरांत भी साइबर अपराधों में प्रभावी कमी नहीं हो पाई हैं, जिससे आमजन काफी पीड़ित हैं। अतः साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराध प्रकरणों/परिवादो के त्वरित निस्तारण तथा साइबर जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान ‘साइबर शील्ड चलाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान अति० पुलिस उपायुक्त, जयपुर दक्षिण श्री ललित शर्मा आर०पी०एस० एवं श्री आदित्य काकडे आईपीएस, सहायक पुलिस आयुक्त, मानसरोवर के निर्देशन में श्री लखन सिह खटाना पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर दक्षिण, श्री राजेन्द्र गोदारा पु० नि० थानाधिकारी शिप्रापथ, श्री गुर भुपेन्द्र सिह पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना मुहाना एवं श्री लोकेश कुमार हैड कानि० साईबर सेल जयपुर दक्षिण की टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा साईबर फ्रॉड के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है।
कार्यवाही-1 पुंलिस थाना मानसरोवर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), जयपुर श्री राजर्षि राज, आईपीएस, ने बताया कि दिनांक 24.08.2025 को पुलिस कन्ट्रोल रूम, जयपुर शहर पर सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का मानसरोवर, जयपुर दक्षिण ईलाके में अपहरण हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान अति० पुलिस उपायुक्त. जयपुर दक्षिण श्री ललित शर्मा आर०पी०एस० एवं श्री आदित्य काकडे आईपीएस, सहायक पुलिस आयुक्त, मानसरोवर के निर्देशन में श्री लखन सिह खटाना पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर दक्षिण, श्री गुर भुपेन्द्र सिह पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना मुहाना के नेतृत्व में पुलिस थाना मानसरोवर, जयपुर दक्षिण पर श्री मुकेश कुमार उ०नि०, नरेश कुमार 7775, बहादूर सिंह कानि० पुलिस थाना मुहाना, रामलाल कानि0 9271, दामोदर कानि0 10868, विनोद कानि0 9897, चैनाराम कानि0 10081, सुन्दर यादव 9829 पुलिस थाना मानसरोवर, साईबर सैल, जयपुर दक्षिण से श्री लोकेश कुमार हैड कानि०, श्री रामसिह हैड कानि० की टीम द्वारा अविलम्ब प्राप्त सुचना की तस्दीक आरम्भ की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा अविलम्ब पुलिस कन्ट्रोल रूम से प्राप्त सुचना के आधार पर सुचनाकर्ता से सम्पर्क किया गया तो सुचनाकर्ता का फोन बंद मिला। जिस पर प्राप्त नम्बरों के संबंध में तकनीकी सहायता प्राप्त की जाकर उदयराज रेजीडेन्सी, मानसरोवर, पहुंचकर अपहरण की सुचना देने वाले लडके अनुज कुमार को दस्तयाब किया गया। अनुज कुमार से अपहरण के संबंध में विस्तृत जानकारी की गई तो अनुज कुमार ने बताया कि वह अपने गांव से अपने जानकार मुकेश सिह के पास आया था, लेकिन वहा पर राकेश कुमार उर्फ हनी था। जिस कारण मैंने डर से पुलिस कन्ट्रोल रूम को झूठी सूचना दे दी थी। गठित पुलिस टीम द्वारा अविलम्ब प्राप्त सुचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये फ्लैट उदयराज रेजीडेन्सी से राकेश कुमार उर्फ हनी व मुकेश सिह को दस्तयाब किया गया तो तीनों के पास कुल 8 मोबाईल, 02 एटीएम कार्ड, 02 सीम कार्ड मिले। गठित पुलिस टीम द्वारा तीनों को दस्तयाब किया जाकर गहन अनुसंधान किया गया तो सामने आया कि राकेश कुमार उर्फ हनी पुलिस थाना सिंघाना, झून्झनू का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है तथा सोशल मिडिया पर हनी गैंग ऑपरेट करता है तथा मुकेश सिह आरोपी राकेश कुमार उर्फ हनी के लिए काम करता है, जो साईबर फोड हेतू किराये पर बैंक खाता उपलब्ध करवाने हेतू कार्य करता है। अनुज कुमार, मुकेश सिह के गांव का ही रहने वाला है तथा घटना दिनांक को आरोपी मुकेश सिंह को किराये पर बैंक खाते उपलब्ध करवाने हेतू आया था। तीनों आरोपीगण के मोबाईलों को चैक किया गया तो आरोपीगण द्वारा किराये पर बैंक खाते प्राप्त कर टेलीग्राम के माध्यम से साईबर फोड करने वाली गैंग को उपलब्ध करवाना सामने आया। आरोपीगण के मोबाईल फोन में मिले बैंक खातों की डिटेल को साईबर पोर्टल 1930 पर चैक किया गया तो इनके द्वारा वाट्सअप व टेलीग्राम पर भिजवाये गये बैंक खातों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों के अलग अलग पुलिस थानों में साईबर फोड की शिकायत रजिस्टर्ड होना पाया गया।
आरोपीगण के खिलाफ मुकदमा नम्बर 733/2025 धारा 318 (4), 316(2), 111(2) (बी), 61(2) बीएनएस एवं 66सी, 66डी आईटी एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान श्री गुर भुपेन्द्र सिंह पु०नि० थानाधिकारी, पुलिस थाना मुहाना, जयपुर दक्षिण द्वारा आरम्भ किया गया। अनुसंधान पर मुल्जिमान् से प्राप्त ईतला अनुसार गैंग के अन्य सदस्य तथा खाता उपलब्ध करवाने व ऑपरेट करने वाले 1. अजरूदीन खान 2 आरिश खान 3. चन्द्र प्रकाश पुर्बिया 4. कन्हैया लाल पुर्विया को गिरफ्तार किया जाकर मुल्जिमान् के कब्जे से 01 लेपटोप, 14 मोबाईल मय सीमकार्ड, 12 अतिरिक्त सीम कार्ड, 25 एटीएम कार्ड, 02 चैक बुक, 01 पासबुक, 2 लाख 34 हजार रूपये नकद, चार्जर, वाईफाई मोडम बरामद किया गया। प्रकरण में मुल्जिमान से अनुसंधान जारी है।





