राजस्थान

धर्म ध्वजा अर्पण के साथ बंगाली बाबा मंदिर में दो दिवस मनाया गया गणपति महोत्सव

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । दिल्ली रोड स्थित बंगाली बाबा आत्माराम ब्रह्मचारी गणेश मंदिर में दो दिवसीय श्री महागणपति महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को ध्वजा अर्पण के साथ हुआ। इस दौरान मंदिर प्रांगण प्रथम पूज्य के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। दो दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में मंगलवार को सुबह 11 बजे सिंजारा पर्व मनाया गया। इस मौके पर गणेश जी को मेहंदी अर्पित की गई। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नारायण लाल अग्रवाल व उपाध्यक्ष व संयोजक संजय पतंगवाला व कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के तहत सोमवार की सुबह मंदिर की परिक्रमा लगाकर प्रथम पूज्य को ध्वजा अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रथम पूज्य के समक्ष पूजा-अर्चना के विशेष कार्यक्रम हुए। महोत्सव के तहत मंगलवार को सुबह 9 बजे प्रथम पूज्य का पंचामृत अभिषेक किया गया। सुबह 10.30 बजे सिंदूर अर्पण करने के बाद सुबह 11 बजे सिंजारा पर्व मनाया गया। इस मौके पर सौभाग्य देवी पूजन,चन्द्रार्चन व मेहंदी,सौभाग्य सामग्री का अर्पण किया गया। इस मौके पर करीब 60 किलो के आसपास मेहंदी को दिन भर में करीब 900 के महिलाओं को मेहंदी लगाई। साथ ही भक्तों को मेहंदी वितरित की गई। कोषाध्यक्ष विष्ण कुमार अग्रवाल ने बताया कि गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई गई। इस मौके पर सुबह 5 बजे मोदक अर्पण के बाद दोपहर 1 बजे महाआरती व बैंड वादन के बाद शाम को 6 बजे भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर भक्तों के लिए प्रसादी तैयार की गई जिसमें 900 किलो चीनी, लगभग 300 किलो बेसन व 30 पीपे घी का उपयोग किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *