जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा ने बताया कि जयपुर शहर में उच्चधिकारीयो द्वारा गुमशुदा बालक बालिकाओ की तलाश हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान जिसमे गुमशुदा बच्चो को तुरन्त तलाश करने हेतु चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत पुलिस थाना जयसिहपुरा खोर द्वारा कार्यवाही करते हुये मात्र चार घंटो मे गुमशुदा बालक को जयपुर रेल्वे स्टेशन से दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। जयपुर शहर में गुमशुदा बालक / बालिकाओ की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है उक्त अभियान के तहत पुलिस थाना जयसिहपुरा खोर जयपुर उत्तर मे एक 13 साल के बालक के गुम होने का प्रकरण दर्ज होने पर घटना की गंभीरता को देखते हुये श्री दुर्गसिंह राजपुरोहित अति. पुलिस उपायुक्त, प्रथम जयपुर उत्तर के सुपरविजन में श्री भोपाल सिंह भाटी सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में मुकेश कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर के नेतृत्व नेतृत्व में थाना जयसिंहपुरा खोर से श्री रतन लाल सउनि, श्री रमेश कुमार कानि 12441, श्री रामसिह कानि 11947 व साईबर टीम श्री नच्छुराम कानि (कार्यालय पुलिस उपायुक्त) पुलिस थाना जयसिहपुरा बोर की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना जयसिहपुरा चोर के मुकदमा न. 305/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस मे गुमशुदा बालक मो. फैजल को जयपुर रेल्वे स्टेशन से दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। बालक को दस्तयाब कर परिजनो को सुपूर्द किया परिजनो ने जयपुर पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की गई।





