गन्दा पानी पीने को मजबूर सोनीपत के रोहतक रोड़ व मण्डी क्षेत्रवासी
August 21st, 2025 | Post by :- | 10 Views

सोनीपत से अश्वनी गोयल की रिपोर्ट

पिछले कुछ दिनो से सोनीपत के रोहतक रोड़ व पुरानी अनाज मण्डी क्षेत्र के निवासी लगातार गन्दा पानी इस्तेमाल करने को मजबूर हो रहे है , जिस कारण इस क्षेत्र में बीमारियो का खतरा बढ़ गया है ।
स्थानीय निवासियो ने अपने अपने स्तर पर सभी जगह शिकायत कर ली है , परन्तु किसी भी प्रकार की राहत नही मिल पा रही है ।

सोनीपत विधायक , मेयर , पार्षद व संबन्धित विभाग के अधिकारियो से स्थानीय निवासियो द्वारा गुहार लगाई जा रही है कि मण्डी क्षेत्र भयंकर बीमारी की चपेट में ना आ जाये उससे पहले जल्दी से जल्दी इसका समाधान करवाकर राहत प्रदान करवाये ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।