राजस्थान

सोने चांदी के आभूषण व नकदी की चोरी करने के मामले में आरोपी दयाराम को किया गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 02.08.2025 को परिवादी श्री अभय कुमार पुत्र रामदेव जाति जांगिड निवासी न्यू कोलोनी फुलेरा थाना फुलेरा जिला जयपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवायी की दिनांक 01-02.08.2025 की रात्रि को मेरे न्यू कोलोनी फुलेरा स्थित आवास में चोरी हो गई है। चोर सोने चांदी के आभूषण व 50000 रूपये की नकदी चुरा कर ले गये हैं। आदि रिपोर्ट पर पुलिस थाना फुलेरा पर प्रकरण संख्या 156/25 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर माल बरामदगी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व वृत्ताधिकारी सांभरलेक श्री अनुपम मिश्रा के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी फुलेरा श्री चन्द्र प्रकाश पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए अज्ञात आरोपियों का पता लगाकर अभियुक्त दयाराम मीणा को डिटेन कर पूछताछ की तो चोरी की वारदात करना स्वीकार की जिस पर आरोपी दयाराम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चाकसू, मुहाना, कानोता व मलपुरा गैट पर चोरी के 14 प्रकरण दर्ज हैं। प्रकरण में चोरी किया गया माल सोने चांदी के आभूषण व नगदी की बरामदगी के प्रयास तथा शेष फरार आरोपी की तलाश जारी है। अभियुक्त ने अनुसंधान के दौरान थाना फुलेरा, व जयपुर शहर के कई ईलाको में चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *