राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने वाले इनामी व टॉप टेन में शामिल एक अभियुक्त गिरफ्तार
August 3rd, 2025 | Post by :- | 63 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग दौसा मनोहरपुर हाईवे जाम कर राजकार्य में बाधा कारित करने के मामले मे 4 वर्ष से फरार 1000 का इनामी टॉप-टेन अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण द्वारा वांछित अपराधियो, ईनामी अपराधियो की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की सफलता हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रजनीश पूनिया के सुपरविजन में श्री प्रदीप यादव अति. पुलिस अधीक्षक सह. वृताधिकारी वृत जमवारामगढ़ के निर्देशन में श्री रामपाल शर्मा उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जमवारामगढ़ के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया थाना पुलिस टीम द्वारा थाना जमवारामगढ़ के अभियोग सं. 78/2021 धारा 332,353,143,147,338 आईपीसी 3 पीपीडी एक्ट 8 राष्ट्रीय राजमार्ग अधि. 1956 मे वाछिंत अभियुक्त जगदीश गुर्जर पुत्र श्री साधुराम उम्र 26 वर्ष निवासी बहलोड थाना रायसर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।