जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त श्री बीजु जार्ज जॉसफ IPS ने बताया की दिनांक 27.07.2025 को समय 8.00 एएम पर पुलिस कन्ट्रोल रूम जयपुर शहर से एक मेडिकल ईतला मिली की एक अज्ञात व्यक्ति को सांगानेर कस्बे से एम्बूलेंस की सहायता से जयपुरिया हॉस्पीटल इमरजेन्सी में इलाज हेतु लाया गया जिसकी मृत्यु हो गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री मनीष अग्रवाल IPS के निकट निर्देशन में उपायुक्त जयपुर (पूर्व), श्री संजीव नैन IPS व श्री आसाराम चौधरी व सहायक पुलिस आयुक्त श्री विनोद कुमार सांगानेर, जयपुर पूर्व के प्रर्यवेक्षण में श्री मुनीन्द्र सिंह पु. नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मालपुरा गेट के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। अज्ञात मृतक एवं अज्ञात आरोपियान की पहचान हेतु टीम ने संयुक्त प्रयास करते हुये सी.सी.टी.वी. कैमरों का गहनता से अवलोकन कर, आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के द्वारा मृतक एवं आरोपियान की पहचान की गई। मृतक की श्री दीनदयाल बैरवा पुत्र श्री शंकर लाल बैरवा उम्र 26 वर्ष जाति बैरवा निवासी भोजपुरा तहसील फागी जिला जयपुर हाल निवासी कोहिनूर सिनेमा के पीछे सांगानेर जयपुर के रुप में हुई। जिस पर मृतक के भाई श्री राजेश कुमार बैरवा पुत्र शंकर लाल बैरवा निवासी भोजपुरा फागी जयपुर से घटना के संबंध में रिपोर्ट प्राप्त कर मुकदमा नम्बर 334/2025 धारा 103(1), 3(5) में दर्ज कर मुनीन्द्र सिंह पु.नि. द्वारा अनुसंधान आरम्भ किया गया। मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल वोर्ड से करवाकर मृतक का शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। आरोपियान की पहचान 1. हरेन्द्र सिह चौहान पुत्र स्व. श्री विजय सिह चौहान जाति राजपूत उम्र 26 साल निवासी गाँव चौरू पुलिस थाना फागी जिला जयपुर ग्रामीणा हाल मकान नम्बर सी-361 टेनबी कॉलोनी त्रिवेणी नगर गोपालपुरा बाईपास पुलिस थाना शिप्रापथ जयपुर दक्षिण हाल किरायेदार मकान नम्बर 24 मुकेश शर्मा का मकान गिरिराज नगर पत्रकार कॉलोनी नियर महिमा सर्किल के पास मानसरोवर पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर दक्षिण 2. लाला सिह उर्फ जितेन्द्र सिह नरूका पुत्र श्री हनुमान सिह राजपूत निवासी पलाई पुलिस थाना उनियारा जिला टोक हाल किरायेदार मकान नम्बर 24 मुकेश शर्मा का मकान गिरिराज नगर पत्रकार कॉलोनी नियर महिमा सर्किल के पास मानसरोवर पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर दक्षिण, 3. गणेश प्रजापत पुत्र श्री ज्ञान चन्द प्रजापत जाति प्रजापत उम्र 19 साल निवासी लखनउ उत्तरप्रदेश हाल दूर्गापुरा पुलिया के पास दूर्गापुरा जयपुर, मकान नम्बर 24 मुकेश शर्मा का मकान गिरिराज नगर पत्रकार कॉलोनी नियर महिमा सर्किल के पास मानसरोवर पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर दक्षिण हाल किरायेदार डकलिग स्कूल के पास प्रताप नगर पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व के रुप में होने पर आरोपियान को दस्तयाब कर प्रकरण संख्या 334/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं पेचकश बरामद किया जायेगा एवं मुल्जिमान से अन्य वारदातों के बारे में गहन पुछताछ की जायेगी।





