जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि श्रीमान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (मिविल राईटस एंव एएचटी) राजस्थान जयपुर द्वारा चलाई जा रहे अभियान” उमंग- III” के अन्तर्गत बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी एंव मानव दुर्व्यापार के उन्मूलन एंव पुनर्वास हेतु निरन्तर प्रयास के तहत बी बंजरग सिह अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर द्वितीय एवं श्री शिवरतन गोदारा सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्री नगर जयपुर उत्तर के निर्देशानुसार थाना भट्टाबस्ती पर बानाधिकारी श्री हरिबोम सिह उ. नि के नेतृत्व में श्री मदन सिंह उ.नि मय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये प्रकरण दर्ज कर 15 बाल श्रमिक दस्तयाब किये गये व प्रकरण संख्या संख्या 232/2025 धारा 143 (5), 127 (4), 146 BNS 2023 व 75, 79 किशोर न्याय एवं बालकों की देखरेख संरक्षण अधिनियम 2015 व 3/14 बालश्रम प्रतिषेध विनिमयन अधिनियम-1986 व 16, 17, 18 बंधित श्रम पद्धति एवं (उत्सादन) अधिनियम 1976 दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
आरोपीगण अलग अलग राज्यों से गरीब तबको के बच्चो को उनके माता पिता के पास से पढाई करवाने व घूमाने के बहाने लेकर आते तथा यहां लाकर उन बच्चो से चूडी कारखाने में चूडी बनाने का बालथम करवाते थे। चूडी कारखाने पर बच्चों से 12 से 14 घंटे लगातार काम कराना और बहुत ही कम उम्र के मासूम बच्चों पर अत्याचार करना तथा खाने खिलाने व उनके माता पिता से बात न कराना मे बनियमितता करना भी अनुसंधान से ज्ञात हुआ है। अधिक समय काम करने व अनियमित रुप खाना खिलाने से बच्चे कुपोष्ण के शिकार हो रहे है। प्रकरण में दस्तयाब बाल श्रमिको को बाल सरंक्षण गृह में दाखिल करवाया गया है। प्रकरण हाजा मे अन्य आरोपी की तलाश व अनुसंधान जारी है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


