जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर (पश्चिम) श्री हनुमान प्रसाद ने बताया कि पुलिस थाना कालवाड क्षेत्र में हुई अपराधियों की सोशल मीडिया वॉर के चलते अपराधियों को गिरफ्तार करने हेतु व अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों पर विशेष रूप से निगरानी रखने व कार्यवाही करने के सख्त आदेश दिए गये। जिस पर श्री आलोक सिंघल अतिरिक्त पुलिस तरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम व श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा टवाड़ा के निर्देशन एवं सुपरविजन में थानाधिकारी कालवाड़ श्रीमति कविता शर्मा पु.नि. के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर उचित कार्यवाही हेतु दिशानिर्देश दिये गये जिस पर कालवाड टीम ने कार्यवाही करते हुये 03 अवैध हथियारो सहित नाबालिक बालक को निरूद्ध करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर प्रकरण संख्या संख्या 269/2023 धारा 3/25 आर्मस् एक्ट दर्ज कर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। थानाधिकारी कालवाड को जरिए दुरभाष सुचना दी कि एक शक्स जिसने सफेद टी-शर्ट व काले रंग की जिन्स पहने है जो कालवाड मैन रोड से मालीवाडा श्मशान घाट की तरफ जा रहा है। जिसके पास अवैध हथियार होने की सम्भावना है। टीम से अन्य सदस्य हैड कानि शैरसिंह नं 1272, महिला कानि० सुनिता 11258 मालीवाडा रोड की तरफ जाने वाली रोड पर खडे है। जिस पर थानाधिकारी कविता शर्मा पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता के तुरन्त मौके पर पहुंचे जहाँ पर मुताबिक सुचना के एक शख्स जिसने सफेद रंग की टी-शर्ट व काले रंग की जिन्स पहन रखी है तथा एक काले रंग का पिट्टू बैंग लगा रखा है को जाकर चैक किया गया तो उक्त शख्स के कब्जे से अवैध 03 देशी कट्टे व 3 जिन्दा कारतूस मिले। जिस पर प्रकरण संख्या 269/2023 धारा 3/25 आर्मस् एक्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। उक्त शख्स से पूछताछ की गई तो सामने आया कि विधि से संघर्षरत बालक अवैध हथियार देशी कट्टे व कारतुस अलवर से 15000 रूपये मे खरीद कर लाया था। आगे पुछताछ में बताया कि उसका पिछले कुछ दिनों से कालवाड के हिस्ट्रीशीटर भुपेन्द्र सिंह कालवाड के साथ सोशल मीडिया पर हुए विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलतें उसकी हत्या करने के लिए यह हथियार लाये गये है। प्रकरण हाजा में मुल्जिम से अन्य मुल्जिमानों व हथियार के संबंध में अग्रिम अनुसंधान जारी है।





