आरोपीगणों से चोरी का सामान 07 चांदी के छत्र किए बरामद
July 26th, 2025 | Post by :- | 23 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि परिवादी श्री धर्मन्द्र शर्मा पुत्र सोहन लाल जाति ब्राह्मण निवासी लम्बी गली सांभरलेक थाना सांभरलेक जिला जयपुर ने दिनांक 05.02.2025 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रात्रि को अज्ञात चोर प्रार्थी के मकान में घुसकर मन्दिर से चांदी के छत्र व नगदी चुराकर ले गये। आदि रिपोर्ट पर थाना सांभरलेक पर प्रकरण संख्या 25/2025 धारा धारा 331 (4) 305 (ए) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण में अज्ञात चोरो को गिरफ्तार कर माल मशरूका बरामद करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व पुलिस उप अधीक्षक सांभरलेक श्री अनुपम मिश्रा के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी सांभरलेक श्री राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए चोरी की वारदात करने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान कर आरोपीगण निखिल एवं घनश्याम उर्फ भालू को डिटेन कर पूछताछ की तो आरोपीगणो ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया, जिस पर आरोपीगणो को दिनांक 24.07.2025 को गिरफ्तार कर दोनों के कब्जे से चोरी किये 07 चांदी के छत्र बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी घनश्याम उर्फ भालू पुलिस थाना सांभरलेक का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके चोरी, नकबजन, आर्म्स एक्ट व मारपीट के 10 प्रकरण थाना सांभरलेक पर व 01 प्रकरण थाना दांतारामगढ़ सीकर पर दर्ज हैं तथा आरोपी निखिल के खिलाफ थाना सांभरलेक पर चोरी के 4 प्रकरण दर्ज है। आरोपीगणों ने अनुसंधान के दौरान थाना सांभरलेक के क्षेत्र में अन्य चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।