केंद्र सरकार की वित्तीय समावेशन योजनाओं पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का सेमिनार आयोजित
लोकहित एक्सप्रेस, यमुनानगर। 25/07/25 : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाओं द्वारा आज जिले के डॉ.भीम राव आंबेडकर भवन में केंद्र सरकार द्वारा प्रचलित योजनाओं पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख संजीव कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें डीडीपीओ नरेंद्र कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के भारी संख्या में खाता धारकों ने योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर अग्रणी मैनेजर प्रवीण आजमानी विशिष्ट अतिथि के तौर पर वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाओं के प्रबंधक रीटा कांति, मोहन लाल, राज कुमार बिहाना, शंशाक शर्मा, सुनील दत्त, आलोक राय, नरेश कुमार समेत बैंकों के अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित बैंक ग्राहकों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रमुख संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों के लिए केंद्र सरकार की कई योजनाएं प्रदान करता है, जिनमें वित्तीय समावेशन योजनाएं शामिल है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिनमें प्रधानमंत्री जन धन योजना, इस योजना का उद्देश्य देश के हर नागरिक को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना है, जैसे कि बैंक खाता, क्रेडिट, रेमिटेंस, पेंशन और बीमा।वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना भी विशेष मायने रखती है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत, ग्राहकों को एक वर्ष के लिए दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है, जिसे हर साल नवीनीकृत किया जा सकता है।




