राजस्थान

अपहरण कर फिरौती मांगने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । ललित किशोर शर्मा RPS पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि पुलिस थाना श्यामनगर जयपुर दक्षिण पर दिनांक 19.07.2025 को परिवादी श्री अनिकेत सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवायी कि दिनांक 18.07.2025 को मैं मेरे दोस्त आयुष शर्मा की बर्थ डे पार्टी में जाने के लिए मैं घर से गाडी वोक्स वेगन लेकर गया था तथा रात्रि दो बजे तक पार्टी में रहा। पार्टी खत्म होने के बाद मेरे सभी दोस्त वही पर सो गये थे लेकिन मुझे घर वापस आना था तो मेरे दोस्त नदीम ने कहा कि मैं तो विधाधर नगर जाऊगा तू साहिल को अपने साथ ले जा इसको ड्राप कर देना। उसके बाद मैं और साहिल मेरी गाड़ी से रवाना होकर शिवज्ञान हाईटस के पास अजमेर रोड पहुंचे, तो साहिल ने मुझए कहा कि मुझे टायलेट आ रहा है तो मैने गाड़ी रोक दी। गाडी रोकते ही गाडी जैसे ही अनलॉक हुई तो अचानक से 4 व्यक्ती गाङी के पास आये और गाड़ी का गेट खोलकर उन चारो ने मुझे पकङ कर मारपीट करना शुरु कर दिया और गले से सोने की चैन व एक रुद्राप माला व सोने की चैन पहन रखी थी जो उन लोगो ने मेरे से छीन ली और मुझे गाड़ी की पीछे वाली सीट पर अपनी गिरफ्त में लेकर मारपीट करने लगे और मेरे गन लगाकर कहा कि चुपचाप बैठ जा चालाकी करने की कोशिश मत करना जब तक गाडी हाईवे पर नहीं चढ़ जाये। साहिल और मैं दोनो पीछे वाली सीट पर थे और दोनो तरफ उनके आदमी बैठे थे। उन चारो ने चहरे पर गमछा बाध रखा था। उसके बाद वो लोग वहा से मुझे व साहिल को लेकर सीकर वाली रोङ पर ले गये और दौलतपुरा टोल के पास घुमाते रहे। उसके बाद उन्होने साहिल के फोन मे नदीम को फोन किया और कहा की इसको पैसो के लिए बोलो तो मैने कहा कि नदीम कहा से पैसे देगा। मुझे पापा को फोन करने दो तो मैने नदीम को कहा कि अपुल को बता दो मेरा घर जानता है। वो मेरे घर से पैसे ले आयेगा। उन लोगो ने 20 करोड़ रुपये की माँग की थी मैने कहा की मेरे घर पर अभी 5-7 लाख रुपये है बाकी मैं अरेंज करवा दुगा उसके बाद अपुल ने 100 नम्बर पर काल कर दिया और मेरे पिताजी को भी इनफार्म कर दिया था। उसके बाद उन लोगो ने अपुल को कहा कि बैग लेकर आ जा। इसके पिताजी को मत लेकर आना। उसके बाद इन लोगो ने कहा कि इसको 2-3 दिन बाद में दुबारा उठाते है फिर इससे पुरे 20 करोड रुपये ही लेगें। 1-1.5 करोङ से कुछ नहीं होगा और मेरे पास जो सोने की चैन, सोने की रुद्राक्ष माला व एक सोने का कडा व मेरा पर्स जिसमे मेरे क्रेडिट कार्ड, डेबीट कार्ड ड्राईविंग लाईसेंस थे ये सब लेकर के मुझे 14 नम्बर के आस-पास गोडी रोककर वो चारो लड़के गाड़ी से उत्तर गये और मुझे कहा कि ज्यादा चालाकी मत करना पुलिस को बताने की जरुरत नहीं है नही तो तुम्हारे दिक्कत हो जायेगी और मेरी गाड़ी की चाबी अपने साथ लेकर चले गये और थोडी आगे जाकर मेरी गाङी की चावी फैक कर चले गये। उसके बाद मैं और साहिल गाङी लेके मेरे दोस्त अपुल खण्डेलवाल के पास पहुंचे उन लोगो ने साहिल के साथ बिलकुल भी मारपीट नहीं की थी। उन लोगो ने सिर्फ मेरे साथ ही मारपीट की थी। यह सारा प्लान साहिल व नदीम ने बनाया था। उन्होने सारी बात मुझे मैसेज करके स्वीकार भी किया और मुझसे माफी मांगी है। आदि पर अभियोग संख्या 410/2025 धारा 310 (2),308 (4), 140(3) BNS मे दर्ज किया गया। आरोपियो की दस्तयाबी हेतु सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला थी योगेश चौधरी RPS के निकट सुपरविजन मे थानाधिकारी पुलिस थाना श्याम नगर जयपुर दक्षिण श्री दलवीरसिंह पु.नि. के नेतृत्व में टीम का गठन कर किया गया। टीम व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी साहिल खान एवं नदीम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो ने पूछताछ पर बताया कि उनको व्यापार मे नुकसान हो गया था, जिससे लोगो से काफी रूपये उधार ले रखे थे, लेकिन रूपये नहीं लौटा पा रहे थे। हमारा दोस्त अनिकेत सोनी काफी पैसे वाला है। जिससे हमने उसी का अपहरण करने का प्लान बनाया तथा उसका मौका देखकर अपहरण कर लिया। आरोपियो से पूछताछ जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *