अवैध हथियार देशी कट्टा मय एक जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
July 22nd, 2025 | Post by :- | 1 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर (राशि डोगरा डूडी) ने बताया उच्चाधिकारियो के आदेशानुसार चलाये गये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन स्विप के तहत पुलिस थाना जयसिहपुरा खोर जयपुर द्वारा कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे मे अवैध हथियार देशी कट्टा मय एक जिन्दा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। जयपुर आयुक्तालय में अवैध हथियार के बढ़ते हुए मामलो को लेकर जयपुर शहर मे चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन स्विप के तहत कार्यवाही हेतु जिला उत्तर से डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर (प्रथम) नेतृत्व में श्री भोपाल सिंह भाटी सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जयसिंहपुरा बोर एंव थाने से गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार देशी कट्टा मय जिन्दा कारतुस के बरामद करने से सफलता हासिल की है। गिरफ्तारनुदाअभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, छेडछाड धमकाने/डराने, व अवैध मादक पदार्थ रखने व वैचने जैसे निम्न संगीन आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।