Uncategorized

अम्बाला के लघु उद्योग भारती के सदस्य मुख्य मंत्री से मिले।

अम्बाला;अशोक शर्मा। आज माननीय मुख्य मंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी जी को लघु उद्योग भारती हरियाणा का एक शिष्टमंडल संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री निवास) चंडीगढ़ में हरियाणा के लघु एवम् सूक्ष्म उद्योगों से जुड़ी मांगों को लेकर मिला।

माननीय मुख्य मंत्री जी ने सूक्ष्मता के साथ सारी मांगों पर ध्यान देते हुए आश्वस्त किया की नॉन कन्फर्मिंग एरियाज वाले विषय पर जिस की घोषणा उन्होंने बजट में भी की थी, जल्द ही पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।

अन्य विषयों पर भी उन्होंने संज्ञान लिया और उनके समाधान को लेकर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

शिष्ट मंडल में प्रदेश अध्यक्ष शुभ आदेश मित्तल, रअमन सलूजा, सुधीर चंद्रा, संजय रेवाड़ी, श्री विनोद बंसल एवं सुभाष चंद सम्मिलित थे।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों सहित सारे विषयों को गहनता से सुना एवम् निर्देश दिए। मुख्यमंत्री निवास में भोजन के उपरांत बैठक संपन्न हुई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *