डिपुओं में खाद्यान्न वस्तुओं की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: डीसी
March 27th, 2025 | Post by :- | 1 Views

धर्मशाला, 25 मार्च। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में खाद्यान्नो की गुणवता पर भी कडी निगरानी रखने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए हैं। इस बाबत मंगलवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण कमेटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समय पर सस्ते राशन की दुकानों पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह से दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने  उपायुक्त ने कहा कि पोलिथीन के प्रयोग को लेकर भी नियमित तौर पर दुकानों की चेकिंग की जाए ताकि किसी भी स्तर पर पोलिथीन का उपयोग नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि पाॅलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खाद्यान्न वस्तुओं की दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करना जरूरी है इस के लिए भी खाद्य आपूर्ति विभाग नियमित तौर पर रेट लिस्ट चेक करने के लिए कारगर कदम उठाएं।

उन्होंने बताया कि जिला में कार्यरत 1135 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से माह अगस्त, 2024 से माह फरवरी 2025 तक राशन कार्ड धारकों को  38,70,21,560.2 रूपयें की खाद्य वस्तुएं राशन कार्ड धारकों को उपलब्ध करवाई गई इस अवधि के दौरान कुल 5496 निरीक्षण किए गए, जिनमें 18 मामलों में चेतावनी दी गई तथा 35 उचित मूल्यों की दुकानों व थोक केन्द्रों में अनियमितताऐं पाए जाने पर 18,77,256 रुपए का जुर्माना किया गया।   उन्होंने बताया कि  इस अवधि के दौरान विभिन्न खाद्य वस्तुओं के 271 नमूनें एकत्रित करने के उपरान्त विश्लेषण हेतू प्रयोगशाला भेजे गए।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।