थाना गलतागेट क्षेत्र में घरों में घुस कर मोबाईल चोरी करने वाले शातिर चोर मोहम्मद रूस्तम को किया गिरफ्तार
July 16th, 2025 | Post by :- | 4 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । दिनांक 13.07.2025 को परिवादी श्री शोहेल पुत्र मुनीर मोहम्मद उम्र 30 साल निवासी म.न. 14 सैय्यद कोलोनी चार दरवाजा बाहर थाना गलतागेट जयपुर ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट दिनांक 09-07-2025 को रात के समय 9-15 पीएम पर अज्ञात चोर द्वारा घर के अन्दर आकर कमरे से ओपो कम्पनी का मोबाईल फोन चोरी करने के संबंध में दर्ज करवाई थी। जिस पर थाना गलतागेट पर अभियोग संख्या 218/2025 धारा 305 (A) BNS दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्रीमती राशी डोगरा डुडी आईपीएस के निर्देशानुसार माल की बरामदगी एवं मुल्जिम की शीघ्र गिरफ्तारी बावत डॉ. श्री दुर्गसिंह राजपुरोहित अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन में एवं श्री हरि शंकर शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री उदय सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। माल की बरामदगी एवं मुल्जिम की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर श्री उदय सिंह पुलिस निरीक्षक द्वारा घटना की गंम्भीरता को देखते हुये चोरी का खुलासा करने व मुल्जिम की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा अथक प्रयासों से प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे में मुल्जिम को गिरफ्तार करने व माल की बरामदगी करने में सफलता हासिल की।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।