राजस्थान

हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार वांछित 5000-5000 हजार रूपये के 02 ईनामी अपराधियों को किया गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री आनन्द शर्मा आईपीएस उप महानिरीक्षक पुलिस सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है की परिवादी आबिद पुत्र श्री अब्दुल कबीर जाति मुसलमान उम्र 33 साल निवासी पंचपीरो को मौहल्ला सांभरलेक थाना सांभरलेक जिला जयपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका मामा मौहम्मद जाकीर अपनी मोटरसाईकिल से अपने खेत से घर आ रहा था, तभी रास्ते में आरोपी ईमरान ने अपने जमीनी विवाद के चलते अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर परिवादी के मामा मौहम्मद जाकीर के साथ लाठियो से गंभीर रूप से मारपीट की है, जिससे वह घायल हो गया है। आदि रिपोर्ट पर पुलिस थाना सांभरलेक पर प्रकरण संख्या 82/2025 धारा 189 (2),126(2),109(2),49.351 (2) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा पुर्व में कार्यवाही कर एक आरोपी ईमरान पुत्र अब्दूल सलीम निवासी टीकू की ढाणी तन श्यामी की ढाणी बरडोती थाना सांभरलेक जिला जयपुर को गिरफ्तार कर आरोपी की निशानदेही से वारदात में प्रयुक्त एक लाठी बरामद की गई थी तथा अन्य आरोपी फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी पर 5000 रूपये का ईनाम घोषित कर रखा था। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व पुलिस उप अधीक्षक सांभरलेक श्री अनुपम मिश्रा के सुपरविजन मे तथा थानाधिकारी सांभरेलक श्री राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए गंभीर मारपीट कर हत्त्या का प्रयास करने के मामले में फरार आरोपी मौहम्मद नौसाद निवासी नाहरी का नाका शास्त्री नगर जिला जयपुर व आरोपी इस्ताक अहमद निवासी मीणो का टीब्बा नाहरी का नाका शास्त्री नगर जिला जयपुर को दिनांक 14.07.2025 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है व अभियुक्तों की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त दो लाठी बरामद कर एक कार नंबर R.I 14 CJ 0910 को दिनांक 15.07.2025 को जप्त किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *