मौसमी फसलो की आड में गांजे की खेती करने वाले 01 आरोपी खेत मालिक को किया गिरफ्तार
July 15th, 2025 | Post by :- | 1 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमति राशी डोगरा बुढी, पुलिस उपायुक्त, जयपुर (उत्तर) ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय जयपुर में चलाये जा रहे विशेष अभियान क्लीन स्वीप के तहत पुलिस थाना जयसिंह‌पुरा बोर द्वारा कार्यवाही करते हुए मौसमी फसलो की बाड में गांजे की खेती करने वाले आरोपी खुर्शीद अहमद को गिरफ्तार कर खेत में उगाये गये 3570 गाजे के पौधो को उखाड़ कर कब्जा पुलिस लिया गया। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर ने बताया कि श्रीमान पुलिस बायुक्त, जयपुर श्री बीजू जार्ज जोसेफ द्वारा जयपुर शहर में विशेष अभियान आपरेशन क्लीन स्वीप के दौरान नशे का व्यापार करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही एवं धरपकड़ के संबंध में निर्देशित किया गया था जिसके संबंध में अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर उतर प्रथम डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में सहायक पुलिस बायुक्त, आमेर श्री भोपान सिंह भाटी के सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में बाने से एक टीम गठित की गई। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना जयसिंहपुरा चोर की स्पेशल टीम से कानि. डुंगरसी 9885 को जरिये मूखबीर सूचना मिली की थाने से 1 किमी की दूरी पर खुर्शीद अहमद नाम के व्यक्ति की 22 बीघा जमीन है जिसमे खुर्शीद बहमद द्वारा मौसमी फसलो की माह में बेत के चारो तरफ मेड पर गांजे के पौधे उगाकर गांजे की अवैध रुप से खेती की जा रही है आदि सूचना पर थाना स्पेशल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते मोके पर जाकर देखा तो आरोपी द्वारा अपनी 22 बीघा जमीन जिसमे आरोपी द्वारा नियमित रूप से खेती बाडी का का में किया जा रहा था जहाँ भी आरोपी द्वारा ज्यार की फसल बो रखी है एवं उसी फसल की आड़ में आरोपी द्वारा खेत के चारो तरफ गांजे के पोधे उगा रखे थे टीम द्वारा मोके पर कार्यवाही करते हुए मौके से कुल 3570 गांजे के हरे-भरे फूल पतेदार पौधो को पुलिस द्वारा लिया जाकर आरोपी खुर्शीद अहमद को गिरफ्तार कर आरोपी से गांजे की अवैध रूप से बिना लाईसेंस खेती करने के संबध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।