राजस्थान

जिला जयपुर (उत्तर) ने थानो में जब्त कुल 12 वाहनो की नीलामी

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) ने बताया कि श्रीमान पुलिस आयुक्त, पुलिस आयुक्तालय जयपुर के निर्देशानुसार पुलिस थानो में लम्बे समय से स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS Act) के तहत जब्तशुदा वाहनो की नीलामी की कार्यवाही की गई। नीलामी की कार्यवाही हेतु श्री बजरंग सिंह अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर-द्वितीय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमे श्री महीपाल सहायक उप निरीक्षक, श्री बुद्धराम हैड० कानि० 853. श्री प्रमेन्द्र पाल कानि० 8044, श्री शंकर लाल कानि० 9687, श्री मेवाराम कानि0 9327, श्री हरिओम कानि० 7875 को शामिल किया गया। टीम द्वारा सभी जब्त वाहनो की सूची तैयार कर माननीय न्यायालय द्वारा स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 की धारा 52ए की के तहत निस्तारण की कार्यवाही पूर्ण करवाकर जिले में कुल 01 चौपहिया एवं 11 दोपहिया वाहनो की नीलामी की विज्ञप्ति जारी कर नीलामी की प्रकिया की गई है। दिनांक 11 जुलाई 2025 को खुली बोली के माध्यम से नियमानुसार धरोहर राशि जमा कराने के पश्चात थाना विधाधरनगर जयपुर (उत्तर) में कुल 12 वाहनो के नीलामी की कार्यवाही की गई जिसमें कुल 164100/ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *