जन न्याय पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज गरियाबंद में हुआ जोरदार स्वागत
July 11th, 2025 | Post by :- | 0 Views

गरियाबंद _कांग्रेस की जन न्याय पदयात्रा में शामिल होने के लिए गरियाबंद पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तिरंगा चौक में बिंद्रानवागढ़ विधायक जनकराम ध्रुव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया स्वागत के लिए सुबह से भारी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए थे पहली बार गरियाबंद पहुंचे दीपक बैज के आगमन पर कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखा गया गाड़ी से उतरते ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया और “दीपक बैज जिंदाबाद” के नारों से माहौल को जोश से भर दिया इस दौरान कांग्रेसियों में जबरदस्त जोश और उल्लास देखने को मिला।

इस दौरान दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, यह पदयात्रा प्रदेश की जनता के न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह संघर्ष का बिगुल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी और युवाओं के हितों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस जन न्याय पदयात्रा की शुरुआत आज बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मैनपुर मुख्यालय से होगी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ही इसका शुभारंभ करेंगे यह पदयात्रा अलग-अलग पड़ावों से होती हुई रायपुर के राजभवन तक पहुंचेगी इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता विधायक कार्यकर्ता और आम जनता शामिल रहेंगे स्वागत के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता युगल पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष हाजिफ खान, दिलेश्वर देवांगन, फिंगेश्वर नगर पंचायत अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी, पूर्व नपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, अवध राम यादव, पार्षद संदीप सरकार, महेंद्र ठाकुर, मुकेश रामटेके, केशू सिन्हा, अमित मिरी, ऐश्वर्य यदु, उत्तम सोनी, मनीष ध्रुव, शीतल तांडी, अमृत पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।