Uncategorized

श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने वीसी की अध्यक्षता की।

अम्बाला:अशोक शर्मा
श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने शुक्रवार को वीसी के माध्यम से उपायुक्तों से समाधान शिविरों में जो शिकायतें लम्बित हैं उसकी समीक्षा करते हुए कहा कि इन शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान हो, इस दिशा में कार्य करें। साथ ही पूरा प्रयास करें कि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान हो और उनकी संतुष्टि भी हो। यदि किसी शिकायत का समाधान करने मे कोई तकनीकी या अन्य कोई कारण है तो उस बारे भी सम्बन्धित प्रार्थी को अवगत करवाएं।
श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने वीसी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम सबका प्रयास रहना चाहिए कि समाधान शिविर में जेा भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उसका समयबद्ध तरीके से समाधान करवाएं। उन्होंने वीसी के माध्यम से जिला वाईज पैंडिग शिकायतों के साथ-साथ जो रि-ओपन शिकायतें है उस बारे भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों को लगाए जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान हो।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने प्रधान सचिव को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला अंबाला में समाधान शिविरों में अभी तक कुल 4362 शिकायतें प्राप्त हुई है जिनमें से 4107 शिकायतों का निपटान कर दिया गया और 69 शिकायतें लम्बित है व अन्य 94 रिओपन व 87 शिकायतें रिजेक्टेड मे शामिल है। शिकायतों का निपटान करने में जिला अम्बाला का प्रतिशत 94.15 है। उन्होंने कहा कि लम्बित शिकायतों को संबंधित विभागों द्वारा बेहतर समन्वय के साथ निपटान करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा जो भी दिशा- निर्देश वीसी के माध्यम से प्राप्त हुए है उनकी शत प्रतिशत अनुपालना करते हुए लोगों की समस्याओं के निदान हेतु तेजी से कार्य किए जाएगें।

वीसी के उपरांत उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए कहा कि वीसी मे जो भी दिशा-निर्देश मिलें है उसकी अनुपालना के तहत सम्बन्धित विभाग लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाएं। इस मौके पर नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीएसपी रमेश कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा के साथ-साथ सम्बन्धित विभागो के अधिकारीगण मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/LokhitExpress

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *