जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसेफ ने पुलिस जन-सहभागिता कार्यक्रम के तहत नये ट्रेफिक मार्शल जोडे जाने के निर्देश प्रदान किये गये।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात एवं प्रशासन श्री योगेश दाधीच के नेतृत्व में यातायात पुलिस उपायुक्त श्री शहीन सी द्वारा यातायात पुलिस के ट्रेफिक मार्शल के साथ बैठक का आयोजन किया गया। ट्रेफिक मार्शल को सम्बोधित करते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात ने कहा कि जयपुर शहर की यातायात व्यवस्था को आमजन के सहयोग से अधिक बेहतर बनाया जा सकता है। पुलिस जन-सहभागिता कार्यक्रम के तहत यातायात पुलिस से जुडे सभी ट्रेफिक मार्शल अपने अपने निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहकर यातायात संचालन में सहयोग करें। इसके अलावा फील्ड मार्शल सडक दुर्घटना, यातायात दबाव, जलभराव वाले स्थान की सूचना तुरन्त यातायात नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध करायेगें एवं आमजन को अच्छा मददगार एवं ट्रेफिक मार्शल बनने हेतु प्रेरित करेगें। पुलिस उपायुक्त यातायात ने उपस्थित सभी ट्रेफिक मार्शल से संवाद कर यातायात संचालन करते समय आने वाली समस्याओं की जानकारी ली गई व इनके निराकरण हेतु क्षेत्र के सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। यातायात शिक्षा शाखा द्वारा सभी ट्रेफिक मार्शल को यातायात नियमों एवं यातायात संचालन की जानकारी दी गई। बैठक में यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं 45 ट्रेफिक मार्शल उपस्थित रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


