राजस्थान

सुपारी देकर जानलेवा हमला करवाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) श्रीमती राशि डूडी डोगरा IPS ने बताया कि दिनांक 02.06.2025 को थाना संजय सर्किल जयपुर उत्तर क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ कई व्यक्तियों ने रोककर पाईप, सरियों, डंडो से मारपीट करने के संबंध में थाना संजय सर्किल जयपुर उत्तर पर दर्ज प्रकरण संख्या 109/25 में दर्ज कर घटना कारित करने वालें अपराधियों की गिरफतारी हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय, श्री बीजू जार्ज जोसेफ एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय श्री कुंवर राष्ट्रदीप द्वारा निर्देश दिये गये थे। जिस क्रम में उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश व गिरफतारी हेतु मन पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) श्रीमती राशि डूडी डोगरा IPS के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर-॥) श्री बजरंग सिंह शेखावत RPS एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त कोतवाली जयपुर उत्तर श्री अनुप सिंह RPS के निर्देशन में श्री माधो सिंह पु०नि० थानाधिकारी संजय सर्किल जयपुर उत्तर के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सैकंडों सीसीटीवी फूटेज एँव सीडीआर का एनालिसिस कर मुखबीर खास मामुर कर मामले में कार्यवाही करते हुये पुर्व में तीन मुल्जिमान को गिरफ्तार किये गये। मुल्जिमान द्वारा पुछताछ में आरोपी रमजान मँसुरी उर्फ भुरिया चौहान से सुपारी लेना बताया जो गिरफ्तारी से बचने के लिये हैदराबाद, अहमदाबाद फरार हो गया था। मुलजिम को अहमदाबाद से जयपुर आने पर आसुचना संकलन कर उक्त घटना की सुपारी देने वालें मुलजिम रमजान मँसुरी उर्फ भुरिया चौहान पुत्र श्री हाजी अब्दुल करीम उम्र 48 साल निवासी म.न. 102, कृष्णा कोलोनी, करबला, रामगढ मोड जयपुर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर को थाना संजय सर्किल के उक्त प्रकरण में गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रकरण में हमला करने वाले तीन मुल्जिमान को पूर्व में गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा भिजवाया जा चुका है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *