छत्तीसगढ़

आपातकाल लागू कर इंदिरा गांधी ने सत्ता का दुरूपयोग करते हुए भारत के संविधान में संशोधन किया_सुश्री सरोज पांडेय कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल के माध्यम से देश के लोकतंत्र पर कुठाराघात किया_किरण सिंह देव तत्कालिन कांग्रेस सरकार की संविधान विरोधी कार्यो को नई पीढ़ी अवश्य जाने_ किरण सिंह देव

रायपुर_भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रसेन भवन पुरानी बस्ती में संपन्न हुई मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत, मीसाबंदी संघ अध्यक्ष दिवाकर तिवारी, भाजपा मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल की उपस्थिति में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आपातकाल 25 जून को मध्य रात्रि को लगा दिया गया। लगाने का कोई कारण नहीं रहा आपातकाल इसलिए लगाया गया क्योंकि उस समय सत्ता में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ कोर्ट का निर्णय हुआ और उस समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी इसलिए उन्हें अपनी पद छोड़ना पड़ता। अपने पद को बचाने के लिए देश में इंदरा गांधी ने आपातकाल लगाया। आपातकाल लागू कर इंदिरा गांधी ने सत्ता का दुरूपयोग करते हुए भारत के संविधान में संशोधन किया। कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र के हत्या की, 1 लाख से ज्यादा लोगों को जेल के अंदर डाल दिया। जिसमें विपक्षी दल के नेता भी थे, भारत में रहने वाले नागरिक भी थे। लोगों की जबरदस्ती नसबंदी कराया गया। उस समय लोगों को जेल में डालकर दर्दनाक यातनाएं दी गई भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी जी जब देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने 1975 के आपातकाल के दौरान जेल गए मीसाबंदियों का सम्मान किया तब से भाजपा की सरकार उन्हें हर वर्ष सम्मानित करते है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने लगातार देश को तोड़ने का काम किया। देश में आजादी के बाद से कांग्रेस का शासनकाल अधिक समय तक रहा और इस दौरान उन्होंने देश को हमेशा बांटने का काम किया। आपातकाल के दंश झेलने वाले कई परिवार यह सोच कर सहम जाते है कि उस कालखंड में सत्ता की लालसा में कोई इतना गिर सकता है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि बहुत अच्छे तरीके से इस महिला संसद का आयोजन किया गया। हम सभी जानते हैं आपातकाल का यह 50वां वर्ष है जो हमारे देश के संविधान और देश के लोकतंत्र का काला अध्याय है। और वर्तमान पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि कांग्रेस ने कैसे आपातकाल लगाकर सत्ता का दुरुपयोग किया कांग्रेस शासनकाल में उन्होंने कहा आपातकाल के दौरान किन-किन परिस्थितियों का सामना देश और देशवासियों को करना पड़ा , यह सोच कर भी मन दुखी होता है। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच है देश का चहुंमुखी विकास हो। उनके कल्याणकारी योजनाओं ने देश को विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहे है। भारत इन 11 वर्षों में जिस तेजी से विकास की ओर तेज रफ्तार से आगे बढ़ा हैं। इस बात को हम सभी देशवासी जानते हैं आज भारत का सम्मान दुनिया के विभिन्न देशों में हो रहा है दुनिया में भारत का परचम मोदी जी के नेतृत्व में लहरा रहा है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आजादी के बाद ज्यादा समय तक देश में कांग्रेस की सरकार रही। देश के लोकतंत्र पर कुठाराघात कांग्रेस पार्टी ने किया आपातकाल के माध्यम से। 25 जून 1975 को देश को आपातकाल में झोंक दिया गया था। लोकतंत्र की हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस सरकार की कुशासन और उनकी कुनीतियों ने देश को आपातकाल के अंधकार में धकेल दिया। कांग्रेस की विध्वंसकारी नीतियों ने देश को गर्त में ले जाने का काम किया। कांग्रेस ने चुनाव में सरकारी मिशनरी का दुरूपयोग किया। सरकारी तंत्र एवं सरकारी पैसों का दुरुपयोग करके चुनाव को प्रभावित प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के काला अध्याय को आज के युवा अच्छी तरह से जाने एवं कांग्रेस शासनकाल के दौरान 1975 में किए गए भीषण विभीषिका से परिचित हो इसलिए यह कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सबको बधाई दी मॉक संसद में आपातकाल पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया कार्यक्रम का संचालन ममता साहू ने किया।कार्यक्रम में मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महामंत्री विभा अवस्थी, चंपा देवी पावले, ममता साहू, अलका चंद्राकर, शीतल नायक, मायाबेल चंदन, सुषमा खालको,हेमलता शर्मा, किरण मरकाम, किरण बघेल, मिनी पांडेय, आयुषी पांडे शीलू साहू, निशा चौबे सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *