चाकू की नोक पर लूट करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार
June 30th, 2025 | Post by :- | 47 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री अमित कुमार ने बताया कि परिवादिया श्री रवि सिहाग पुत्र श्री ओमप्रकाश ने दिनांक 25.06.2025 को मैं बैनाड में फैक्ट्री में इंट्रव्यू देने आया था तब फैक्ट्री वाले ने कहा 3.00 बाद आना तब मैं आपने घर की ओर जा रहा था तो रास्ते में शमशान भूमि में ठंडा पानी पीने के लिये रुका तथा पानी पीकर जैसे ही शमशान से निकला तो समय करीब 11.00 बजे मेरे पास दो लडके आये तथा मुझे एक जरुरी फोन करने के लिये फोन मांगा फिर एक थडी के पास मोबाईल का लोक खोलने के लिये बुलाया फिर एक लड़के ने चाकू निकाल कर मेरे पर ताना तथा दुसरे ने मुझे दिवार से सटा दिया, फिर जिसने हाथ में चाकू ले रखा था उसने दूसरे हाथ से मेरी जेब से 1300 रुपये निकाल लिये। यह एक दुसरे को राहुल नाम से पूकार रहे थे फिर मैं मोबाईल लेकर जाने लगा तो उसने मुझे दिवार से सटाया कर मारने के लिये पत्थर उठाया। फिर मैं चिलाया तो वह दोनो मेरे 1300 रुपये लेकर भाग गये। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 649/25 धारा 307 BNS 4/25 Arms Act में दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।
प्रकरण की गंभीरत को देखते हुये वारदात का खुलासा करने हेतु श्री आलोक सिंघल अति० पुलिस उपायुक्त जयपुर के निर्देशन में एवं श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाडा के सुपरवीजन में थानाधिकारी थाना करधनी श्री सवाई सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा किये गये प्रयास थाना करधनी पर गठित टीम के सदस्यो द्वारा उच्चाधिकारीगणों के निर्देशन में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेजो का अवलोकन किया गया। पूर्व में इस प्रकार के सम्पत्ती सम्बन्धी अपराधों में चालानशुदा अभियुक्तो पर निगरानी की गई। टीम के सदस्यो ने महत्वपूर्ण आपराधिक आसूचना संकलित करते हुये उपरोक्त लूट की घटना में शामिल 01 अभियुक्त राहुल सिह राठौर उर्फ रामसिया पुत्र दयाल सिह राठौर को कल दिनांक 28.06.2025 को गिरफ्तार करवाने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त ने चाकू की नोंक पर लूट की वारदात करना स्वीकार किया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।