नशा विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर NCB जयपुर द्वारा भव्य साइक्लोथॉन रैली का आयोजन गणमान्य व्यक्तियों एवं युवाओं की अद्वितीय सहभागिता
June 28th, 2025 | Post by :- | 16 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), जयपुर जोनल यूनिट द्वारा 26 जून 2025 को “अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य साइक्लोथॉन रैली का आयोजन किया गया। यह प्रेरणादायक आयोजन “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा (12 से 26 जून 2025) के समापन समारोह के रूप में आयोजित किया गया।
इस साइक्लोथॉन रैली का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे की लत के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा समाज में एक स्वस्थ, अनुशासित व नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना था। यह आयोजन इस बात का सशक्त संदेश था कि नशा रूपी सामाजिक बुराई से लड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रैली की शुरुआत NCB जयपुर जोनल कार्यालय, विद्याधर नगर से हुई, जिसमें अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।
श्री अविनाश गहलोत, माननीय केबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्थान
श्री जवाहर सिंह बेढ़म, माननीय गृह राज्य मंत्री, राजस्थान
श्री अनुज गोगिया, IRS, प्रधान आयुक्त, CGST, जयपुर
श्री वी. के. सिंह, IPS, ADGP, SOG एवं ANTE, राजस्थान,श्री मनीष कुमार, IRS, अतिरिक्त महानिदेशक, NCB (पश्चिम क्षेत्र) श्री घनश्याम सोनी, IRS, जोनल डायरेक्टर, NCB जयपुर व जोधपुर श्री जितेन्द्र कुमार सोनी, IAS, जिला कलेक्टर, जयपुर सुश्री शाहीन, IPS, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात), जयपुर श्री बजरंग सिंह, RPS अधिकारी श्री सूरज सोनी, ख्यातिप्राप्त समाजसेवी
इन सभी माननीय अतिथियों का स्वागत श्री घनश्याम सोनी, जोनल डायरेक्टर, NCB जयपुर द्वारा किया गया, जिन्होंने नशा उन्मूलन के इस संघर्ष में उनके निरंतर समर्थन को सराहा।
साइक्लोथॉन रैली में युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों, फिटनेस प्रेमियों एवं जागरूक नागरिकों ने अत्यंत उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ भाग लिया। उनकी सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को ऊर्जा, उद्देश्य और व्यापक जनसमर्थन प्रदान किया।
माननीय गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेड़म ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समुदाय की भार्गीदारी की महत्ता पर बल दिया एवं युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता का नेतृत्व करने का आह्वान किया।
केबिनेट मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने NCB की पहल की सराहना करते हुए कहा कि शारीरिक सक्रियता से न केवल एक अनुशासित व स्वस्थ जीवन की नींव रखी जाती है, बल्कि यह नशे के विरुद्ध हमारी सबसे प्रभावी डाल भी बनती है। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य ही वास्तविक संपदा है, और जागरूकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति।”
इस अवसर पर श्री घनश्याम सोनी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा-विरोधी शपथ दिलाई और NCB की प्रतिबद्धता को दोहराया कि वह समाज को नशामुक्त बनाने हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने सभी विभागों, सहयोगी संस्थाओं, पुलिस बल, स्वयंसेवकों एवं आमजन का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। यह आयोजन राजस्थान में जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान को और अधिक मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस साइक्लोथॉन रैली के माध्यम से NCB जयपुर ने एक बार फिर अपनी प्रभावी नेतृत्व क्षमता, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं समर्पण का परिचय दिया है।
NCB जयपुर ज़ोनल यूनिट समस्त गणमान्य अतिथियों, विभागों, सहभागी संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है. जिनके सहयोग से यह आयोजन एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक सफलता बना।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।