ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष जगदीश झींडा ने मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
June 26th, 2025 | Post by :- | 0 Views
ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष जगदीश झींडा ने मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

चंडीगढ़/अम्बाला:अशोक शर्मा।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज उनके आवास पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने उनके आवास पर पहुंचे अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया, वहीं अध्यक्ष झींडा ने मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

हरियाणा सिंह गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने मंत्री अनिल विज के पांव में फ्रैक्चर की जानकारी ली और कामना की कि वह जल्द स्वस्थ होकर जनकल्याण कार्यों में लगे। उन्होंने मंत्री अनिल विज की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जनसेवा में निरंतर जुटे रहते हैं।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन गुलाब सिंह मुनख, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना, सरपंच भूपेंद्र सिंह लाडी एवं अन्य मौजूद रहे

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।