आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर BJP का लोकतंत्र बचाओ संदेश स्कूली बच्चों संग निकाली गई तिरंगा यात्रा_ विधायक रोहित साहू बोले संविधान की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
गरियाबंद _आपातकाल की 50वीं बरसी पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को संविधान हत्या दिवस के रूप में एक विशेष आयोजन किया गया इस अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें गरियाबंद विधायक रोहित साहू भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार सहित सैकड़ों बच्चे और कार्यकर्ता शामिल हुए तिरंगा यात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होकर तहसील रोड बस स्टैंड और गौरव पथ होते हुए पुन गांधी मैदान में समाप्त हुई यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे गूंजते रहे बच्चों ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीतों पर कदम मिलाए विधायक रोहित साहू ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे काला धब्बा था इसे याद करना इसलिए जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ी जान सके कि लोकतंत्र की कीमत क्या है आज की तिरंगा यात्रा के माध्यम से हमने बच्चों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि देश का संविधान स्वतंत्रता और अधिकार कितने महत्वपूर्ण हैं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार ने भी आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा कि यह देश के इतिहास का एक दुर्भाग्यपूर्ण अध्याय था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता इस आयोजन के माध्यम से न केवल आपातकाल के दिनों को याद किया गया बल्कि आने वाली पीढ़ी को लोकतंत्र और संविधान के प्रति सजग और जागरूक बनाने का प्रयास भी किया गया।