जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमान् पुलिस उपायुक्त दक्षिण आयुक्तालय जयपुर शहर श्री दिंगत आनन्द आईपीएस ने बताया की जिला जयपुर दक्षिण के ईलाके में हो रही चोरी नकबजनी व लूट की वारदातो पर अंकुश लगाने के लिये जिला जयपुर दक्षिण के समस्त थानाधिकारीयों को निर्देशित किया गया था। दिनांक 16 मई 2025 को परिवादी कुलदिप जागा बनेडा का रहने वाला हूँ तथा कमल जागा के साथ में एल्यू मनियम का काम सकता हूँ आज समय करीब 3 बजे में रामपुरा रोड 11 दुकान के पास कमल जागा का ई रिक्सा न 1 14 er 5348 को लेकर फाइबर के पेच लेने गया था उसी समय दो लडके जिनोन मूह पर कपडा बाद रखा था तथा जो जिनमे एक लड़के ने मेरे इसटील के पाइप की पेर पर मारी जिससे में गर गया तथा दोनो ने मेरा ईरिक्सा को छिन कर रामपुरा फाटक फाटक तरफ तेजी से बगा कर ले गए ई रिक्सा में फाइवर शीट का रोल व टूल का बेग जिसमें मेरे ओजार रखे थे आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 611/25 धारा 309 (4) वीएनएस 2023 में पंजीबद्ध कर माल मुलजिमान की तलाश शुरू की गई। आयुक्तालय जयपुर क्षेत्र में हो रही नकबजनी व चोरी व लूट के विरुद्ध त्वरित व कठोर कार्यवाही करने के लिए श्री ललित शर्मा अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के मार्गदर्शन एवं श्री आदित्य काकडे सहायक पुलिस आयुक्तए वृत्त मानसरोवर द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग रखी गयी एवं श्री गुर भुपेन्द्र सिह पु.नि. थानाधिकारी थाना मुहाना के नेतृत्व में चुनिन्दा पुलिस कर्मियों की टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये तो घटना के समय दो लडके परिवादी से ई रिक्शा छीनकर रापुरा रोड़ की तरफ जाते हुये नजर आये जिसपर टीम द्वारा दिन रात मेहनत कर विवेक बुद्धिमता अनुभव का उपयोग कर वारदात के लिये मुल्जिमों के आने जान का रूट तैयार किया गया चुकी रात का समय था इसलिये पुलिस टीम के लिये चुनौती भरा रहा लेकीन पुलिस टीम ने दिन रात मेहनत कर मुहाना व मानसरोवर ईलाके के करीब 100 कैमरो को वैक किया जाकर तथा मुखबिर खास मामुर किया जाकर मुल्जिमो की पहचान श्री निवास व राहुल महावर के रूप में हुई जिस पर मुल्जिमो के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाकर घटना में शामिल दो मुल्जिम को दस्तयाब किया जाकर बाद पुछताछ गिरफतार किया गया है। आरोपीगण नशा करने के आदि है आरोपीगणों से पुछताछ जारी है अन्य वारदातों के खुलासा होने की सम्भावना है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


