ऑपरेशन “AAG” के तहत हथियार बरामद
June 17th, 2025 | Post by :- | 2 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री दिगत आनन्द IPS जयपुर दक्षिण आयुक्तालय जयपुर ने जयपुर दक्षिण ने आयुक्तालय जयपुर में अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध सर्च अभियान चलाकर संचन रूप से चेकिंग कर असामाजिक तथ्यों पर कार्यवाही के निर्देश समस्त धानाधिकारीयों को दिये गये थे।
आपराधियों की धरपक्कड हेतू श्री ललित कुमार शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के निर्देशन में एवं श्री आदित्य काकडे आईपीएस सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर जयपुर के निकट सुपरविजन में धानाधिकारी धाना मुहाना श्री गुरूभुरेन्द्र सिंह पु.नि के नेतृत्व में चुनिन्दा पुलिस कर्मीयों की एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा निर्देशानुसार आसूचनाओं का संकलन कर संकलित सूचनाओं के आधार एवं अवैध हथियारों होने की सुचना पर गठित टीम द्वारा सर्च अभियान के तहत चैकिंग की गयी तो 01 देशी कट्टा व 01 जिन्दा कारतूस कारतूस मिला। आरोपी सोहेल अवैध हथियार अपने कब्जे में रखना अपराध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी से गहराई से अनुसंधान किया जा रहा है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।