पुलिस थाना सदर जिला जयपुर पश्चिम द्वारा आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज व 01 व्यक्ति गिरफतार
June 15th, 2025 | Post by :- | 24 Views

जयपुर,(,सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त महोदया जयपुर पश्चिम श्री अमित कुमार आई.पी.एस. ने बताया कि पुलिस थाना सदर जयपुर पश्चिम पर श्री बाबूलाल हैड कानि 1755 व आसूचना अधिकारी श्री इन्द्राजमल कानि 6094 को दौरानें गश्त एवं निगरानी बदमाशान करते हुए एक संदिग्ध शक्स को खासा कोठी पुलिया के नीचे से चैक किया गया तो दौराने चैकिंग उसके पास एक धारदार कटार मिली। जिससे उक्त कटार के संबंध में पूछताछ की गयी तो खासा कोठी पुलिया के नीचे सोने वाले व्यक्तियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति रेल्वे स्टेशन व सिन्धीकैम्प पर आने जाने वाले यात्रियों को चाकू दिखाकर धमकाता है तथा रूपयें ऐंठता है। आदि पर मौके पर ही शक्स इन्द्राज सिंह पुत्र श्री फोटूराम जाति अहिरवाल उम्र 47 साल निवासी ग्राम महोली तहसील नटेरन फूफैर पुलिस थान नटेरन जिला विदिशा मध्यप्रदेश से नाम पता पूछकर जानकारी में आये तथ्यों का संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया तथा अवैध चाकूनुमा कटार के बारे में भी स्पष्ट व संतुष्टपूर्वक जवाब नही दे पाया। आदि पर मौके पर शक्स को गिरफतार कर चाकूनुमा कटार को जब्त कर प्रकरण संख्या 217/2025 दर्ज कर अनुसंधान किया गया।
दौरानें अनुसंधान गिरफतारशुदा शक्स इन्द्राज सिंह पुत्र श्री फोटूराम जाति अहिरवाल उम्र 47 साल निवासी ग्राम महोली तहसील नटेरन फूफैर पुलिस थान नटेरन जिला विदिशा मध्यप्रदेश से पूछताछ करने व वर्तमान में सीसीटीएनएस पोर्टल पर राजकॉप पुलिस एप के माध्यम से मुल्जिम की फोटो मैच कर सर्च करने पर राजकॉप एप द्वारा पुलिस थाना नटेरन जिला विदिशा मध्यप्रदेश पर अलग अलग प्रकरणों में वांछित होना पाया गया तथा Interoperable Criminal Justice System (ICJS) portal के माध्यम से भी जानकारी करने पर पुलिस थाना नटेरन जिला विदिशा मध्यप्रदेश के प्रकरण संख्या 313/2020 धारा 302, 201 आईपीसी का दर्ज होना पाया गया है जिसमें गिरफतारशुदा मुल्जिम इन्दर उर्फ इन्द्राज सिंह द्वारा ग्राम महोली की निवासी महिला रति बाई की हत्या के प्रकरण में माननीय न्यायालय से फरार चल रहा है जिस संबंध में स्थायी वारंट जारी होना पाया गया है तथा इसी प्रकार पुलिस थाना नटेरन पर प्रकरण संख्या 56/2017 में स्थायी वारंटी जारी होना पाया गया है तथा प्रकरण संख्या 274/2019, 306/2019 पुलिस थाना नटेरन में गिरफतारी वारंट जारी होना व वांछित होना पाया गया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।