मनोज शर्मा,चंडीगढ़। गऊ रक्षा विभाग चंडीगढ़ के महाकाली प्रखंड के प्रखंड प्रमुख मणि ने अपने कार्य पर जाते समय देखा,कि एक गौ माता सड़क किनारे मृत पड़ी है। उन्होंने तुरंत अपने गऊ रक्षकों को वहां बुलाया और पुलिस अधिकारियों को भी सूचित किया।
गऊ रक्षा विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से JCB बुलाकर गौ माता को सनातन संस्कृति के हिसाब से धरती माता की शरण दी। इस पुण्य कार्य में प्रखंड प्रमुख मणि,देवरा, सुमित, तनवीर,विशाल और आशीष ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गऊ रक्षा विभाग चंडीगढ़ प्रमुख जितेंद्र कालरा ने इन सभी गौ रक्षकों को धन्यवाद किया,जिन्होंने इस पुण्य कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाई,और उन्होंने कहा हमें गर्व है, कि हमारे सदस्य गौ माता की सेवा और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


