राजस्थान गुण्डा अधिनियम के तहत जिला जयपुर उत्तर से 4 अपराधी तड़ीपार
June 7th, 2025 | Post by :- | 5 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमति राशि डोगरा डूडी पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) ने बताया कि विभिन्न अपराधों को अन्जाम देकर समाज में भय और आतंक का माहौल निर्मित करने वाले आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों के खिलाफ जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में आज जिले से 4 अपराधियों को एक-एक माह की समयावधि के लिये जिला बदर किया गया है। जिला बदर (निष्कासन) के दौरान निम्न सभी अपराधियों को जिले की सीमाओं से बाहर दौसा जिले में निष्कासित किये गये स्थान पर रहना होगा तथा सम्बंधित थाने में समय-समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। समयावधि पूर्ण होने से पूर्व बिना अनुमति जिला जयपुर की सीमाओं के किसी भाग में प्रवेश नहीं करेंगें।
1.असलम खान पुत्र फुल खान उम्र 50 साल निवासी दिल्ली वालों की गली एनजी प्लाजा के पिछे शारदा कालोनी थाना जयसिहंपुरा खोर जयपुर।
2.छोटूराम पुत्र रामकिशन मीणा उम्र 44 साल निवासी ढाब का नला चिमनपुरा थाना आमेर जयपुर।
3.शाहबुद्वीन उर्फ शाबु पुत्र रईसुद्वीन उम्र 38 साल निवासी म.न. 770 मोहलला ईमाम चौक बास बदनपुरा थाना गलतागेट जयपुर।
4.आबिद हुसैन पुत्र जाहिद हुसैन उम्र 48 साल निवासी म.न.1352 बालजी की कोठी का रास्ता थाना रामगंज जयपुर।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।