श्रीगंगानगर,(यश कुमार)। राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोडी लाल मीणा ने बुधवार को श्रीगंगानगर में नकली बीज और खाद विक्रेताओं पर कार्रवाई की इस दौरान दो दिन में नो बीज फैक्ट्रियां को सीज किया गया कई जगह पर फैक्ट्रियों के मालिकों ने बैंक द्वारा सीज का नाम लेकर लॉक लगाया हुआ था लेकिन फिर भी मंत्री ने लॉक तुड़वाए जिसके अंदर सारा बीज अमानक मिला व मूंग, गेहूं, गवार, कपास, बाजरा, नरमा, जौ, ज्वार की किस्मों में मिलावट पाई गई इस दौरान जयशंकर सीड्स, शक्ति सीड्स, भारत सीड्स, श्रीराम सीड्स, नेचरलैंड सीड्स रीको, इफ्सा सीड्स कंपनी, एमआर सीड्स और लक्ष्मी सीड्स, संगम सीड्स, श्री साईं सीड्स, अनमोल सीड्स पर छापेमारी की गई जयशंकर सीड्स, भारत सीड्स पर अवधि पार बीज पर कलर लगाया जा रहा था व पुराना बीज थैलियों से निकालकर नई थैलियों में भरा जा रहा था जिसको तुरंत प्रभाव से सीज किया गया श्रीराम सीड्स पर मौके पर दर्जनों कैमिकल युक्त रंग भरे हुए ड्रम मिले जिनसे कृषि जींसों पर कोटिंग की जा रही थी किसी भी बीज की बोरी पर बुकरम पर्ची नहीं मिली वही इफ्सा सीड्स कंपनी पर गवार बीज के नमूने लिए जिसमे
ग्वार बीज को रिजेक्ट किया गया व बेचने पर रोक लगाई गई वही अमूल सीड्स पर एक ही जगह बीज और पेस्टिसाइडस तैयार किए जा रहे थे कार्यवाही के दौरान किसी भी बीज निर्माता कंपनी में बोरियों पर कोई रिकॉड नहीं मिला वहीं कार्रवाई के दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने भी कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से मुलाकात की पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने इन कार्यवाहियों को किसान के हित मे बड़ा कदम बताया इस मोके पर जिले के समस्त किसान नेताओं ने पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी का भी आभार जताया किसान नेताओं ने टीटी को नकली खाद, बीज पूंजीपतियों को छोड़कर किसानो के साथ खड़े होने वाला एकमात्र नेता बताया ।





