पुलिस थाना मालवीय नगर जयपुर पूर्व द्वारा सोलर प्लांट के नाम पर धोखाधडी करने वाले एक साल से फरार आरोपी राहुल शर्मा उर्फ शंकर शर्मा को किया गिरफ्तार
June 2nd, 2025 | Post by :- | 3 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त तेजस्वनी गौतम आईपीएस जिला जयपुर पूर्व ने बताया कि पुलिस थाना मालवीय नगर जयपुर पूर्व के प्रकरण संख्या 223/24 धारा 420,406 आईपीसी में वांछित आरोपी राहुल शर्मा उर्फ शंकर शर्मा लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आशाराम चौधरी आरपीएस के निर्देशानुसार व श्री आदित्य पूनिया आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त, मालवीय नगर, जयपुर पूर्व के सुपरविजन में व श्री संग्राम सिंह पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना मालवीय नगर जयपुर पूर्व के नेतृत्व में थाना मालवीय नगर से टीम का गठन कर मुकदमा संख्या 223/24 धारा 420,406 आईपीसी में बडी सफलता हासिल करते हुए एक वर्ष से फरार आरोपी राहुल शर्मा उर्फ शंकर शर्मा को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 27.06.2024 को पुलिस थाना मालवीय नगर पर श्री सीताराम कूलवाल ने एक रिपोर्ट दी, जिसमें अपने घर पर सोलर प्लांट लगवाने का झांसा देकर राहुल शर्मा उर्फ शंकर शर्मा द्वारा धोखाधडी से रूपयों की ठगी करना अंकित किया। जिसपर पुलिस थाना मालवीय नगर पर प्रकरण संख्या 223/24 धारा 420,406 आईपीसी दर्ज किया गया व आरोपी की तलाश कायम की गई। ठगी करने के पश्चात से ही आरोपी राहुल शर्मा उर्फ शंकर शर्मा अपने निवास स्थान 71-72, सुल्तान नगर, गुर्जर की थडी, जयपुर एवं अपने ऑफिस 92/169, पटेल मार्ग, मानसरोवर, जयपुर से फरार हो गया था। आरोपी राहुल शर्मा उर्फ शंकर शर्मा अपने आप को पुलिस द्वारा पकडे जाने के भय से बार बार अपनी लोकेशन बदलता रहता था। पुलिस थाना मालवीय नगर की टीम द्वारा दिनांक 30.05.2025 को पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व की तकनिकी शाखा की मदद से तकनिकी सहायता लेकर आरोपी को जोधपुर से डिटेन किया एवं बाद पूछताछ प्रकरण में गिरफ्तार किया। पूछताछ से सामने आया कि आरोपी राहुल शर्मा उर्फ शंकर शर्मा सोलर प्लांट लगाने का काम करता है। आरोपी भोले भाले लोगों को झांसे में लेकर सोलर प्लांट लगाने का झांसा देकर लगने वाले सामान के रूपये प्राप्त कर लेता है एवं रूपये मिल जाने के बाद कुछ दिनों तक टालमटोल करता रहता है। उसके बाद ठगी के रूपये लेकर फरार हो जाता है। पुलिस थाना मालवीय नगर द्वारा आरोपी की गत एक वर्ष से तलाश की जा रही थी, लेकिन आरोपी बार बार अपनी लोकेशन खैरथल, मिवाडी, गुडगांव बदलता रहा एवं दिनांक 30.05.2025 का तकनिकी सहायता से आरोपी का जोधपुर होना जानकारी में आने पर जोधपुर से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।