अब भारत अपनी सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर सक्षम: हरिंद्र सिंह भारत की सैन्य ताकत और शहीदों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से हमारी थलसेना, वायुसेना व नौसेना ने दिया मुंहतोड जबाब:चौ.हर्ष कुमार
होडल, (एम.एस.भारद्वाज): आप्रेशन सिंदूर की सफलता और देश की सेना के सम्मान में शनिवार को शहर में तरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जो बस स्टैंड से शुरु होकर जगजीवनराम चौक,राजीव गांधी चौक,सत्ती सरोवर,हसनपुर चौक, अग्रसैन चौक होते हुए चरणसिंह चौक पहुंची। जहां भारत माता की और वंदे मातरम के उदघोष के साथ यात्रा का समामन किया गया। इस अवसर पर विधायक हरिंद्र ङ्क्षसह,केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के ओएसडी किरणपाल खटाना,पूर्व मंत्री चौ.हर्षकुमार,विश्वकुमार उर्फ भालू, प्रियंकर, चरणङ्क्षसह तेवतिया,महावीर उर्फ मौनू, जगप्रिय, मनोज सौरोत, रोहताश कूकू, बीरङ्क्षसह,जगमोहन गोयल,दिनेश कुमार,रूपा ठुकराल, मदनलाल ,शशीबाला सरपंच,उत्तम भारद्वाज सहित सैंकडों नागरिग हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। निकाली गई तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने बढ चढकर हिस्सा लिया तथा भारतीय सेना और देश पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारों से गूंजता वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। यात्रा के दौरान देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक हरिंद्र सिंह ने कहा कि ने कहा कि 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत आतंकवाद व आतंकियों को मिट्टी में मिला देगा। हमारी सैन्य ताकत ने 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करते हुए 100 हार्डकोर आतंकियों को ढेर किया, जिसमें कंधार विमान अपहरण से लेकर संसद हमले के दोषी भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से हमारी थलसेना, वायुसेना व नौसेना ने अपनी ताकत से पाकिस्तान व उनके समर्थित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति पूरी तरह से स्पष्ट है। अब आतंकवादी हमला सीधे युद्ध की श्रेणी में माने जाएगा। जिसका भारत देश मुंहतोड़ जवाब देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सैन्य कार्रवाई ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों के सम्मान में पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर सक्षम है। पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को कुछ ही घंटों में ध्वस्त कर दिया, जिससे पूरी दुनिया को भारत की सैन्य शक्ति का अंदाजा हो गया। उन्होंने कहा कि भारत ने कूटनीतिक और आर्थिक मोचों पर भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने भारतीय महिला सैन्य अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय महिलाएं भी अब किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने सेना की कार्रवाई को निर्णायक और साहसिक बताया। यह तिरंगा यात्रा शहीदों की याद में और भारत की सैन्य ताकत को सम्मान देने के लिए निकाली गई।





